राजोद~ आज़ाद ए हिन्द ग्रुप ने छात्रावासी बच्चों के साथ मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती~~

पवन वीर राजोद 9993688124~~


राजोद~ आज़ाद ए हिन्द ग्रुप ने छात्रावासी बच्चों के साथ मनाई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक प्रकाश धनोलिया, प्रकाश पटेल, श्याम सर, पत्रकार रमेश रजक तथा पवन वीर ने शिकत की। उपस्थित अतिथियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पूजन, माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, बाद सभी ने नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रकाश सहारा ने देश भक्ति गीत 'देश हमे देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें' प्रस्तुत किया जिसे कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने दोहराया। आज़ाद ए हिन्द ग्रुप के संस्थापक सदस्य दीपक फेमस तथा प्रकाश धनोलिया ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी से नेताजी के जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही छात्रावासी बच्चों को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई गई। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक सत्यनारायण मावी, महेश सोलंकी, रामेश्वर वाकथरिया, प्रखर धनोलिया, भय्यू गामड़, विजय अलोलिया, सीताराम कावलिया, समरथ बंबोरिया, राकेश मदारिया, पंकज कावलिया, झमक अटोलिया, प्रभात धनोलिया, राजेश पोपण्डिया, हरिसिंह खदेड़ा, अर्जुन पोपण्डिया, शुभांकर बग्गड़, राहुल कांकर, रविराज जायसवाल, ओपी मेहता, आयुष माहेश्वरी, रामेश्वर मदारिया, यशवंत जायसवाल, नारायण वाकथरिया, सुनील धाकड़ एवं सभी छात्रावासी बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम कावलिया ने तथा आभार आज़ाद अग्निहोत्री ने व्यक्त किया।


Share To:

Post A Comment: