राजोद ~ खसरा रूबेला अभियान अंतर्गत राजोद क्षेत्र के सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं में 9 माह से15 वर्ष उम्र के बच्चो को टीका लगाया।~~
टीकाकरण अभियान मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ओ पी परमार की देखरेख में 15 जनवरी 2019 से चलाया जा रहा है~~
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा टीमवर्क करके अभी तक 9270 बच्चो को एम आर का टिका लगाया जा चुका है~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
राजोद ~खसरा रूबेला अभियान अंतर्गत राजोद क्षेत्र के सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं में 9 माह से 15 वर्ष उम्र के बच्चों को टीका लगाया। टीकाकरण के तहत शासकीय हाई स्कूल, शक्ति विद्यापीठ, अर्चना विद्यापीठ, सुराज कान्वेंट आदि स्कूलों में 2439 बच्चों का टीकाकरण किया गया। टीको के बारे में सेक्टर सुपरवाइजर रमेश भूरिया ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ओपी परमार की देखरेख में 15 जनवरी 2019 से चलाया जा रहा है। राजोद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा टीमवर्क करके अभी तक 9720 बच्चों को एमआर का टीका लगाया जा चुका है यह टिका कमजोर दिमाग, अंधापन, बहरापन, जन्मजात विकृति, फेफड़ों का संक्रमण, पेट रोग संबंधित बीमारी आदि छः जानलेवा बीमारियों को रोकने के लिए लगाया जा रहा है।
टीकाकरण कार्य मे श्रीमती मुमताज खान, श्रीमती सरोज शर्मा, श्रीमती सागर, सीताराम, तूफान सिंह, राधिका पाल, सीमा, कल्पना, हसीना खान, आशा परमार सभी ए.एन.एम तथा आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओ द्वारा टीकाकरण कार्य किया जा रहा है।

Post A Comment: