टांडा (धार)~ बोरी गुड़ा मार्ग की हालत बेहद गंभीर~

विभाग की मिलीं भगत से लाखो रुपये के निर्माण के कार्य रद्दी हुए ~~

गा्मीण ओर राहगीर हो चुके है गड्डे का सिखाया  ~~

कितने ही वाहन चालकों के हाथ पैर तुट चुके हैं~~

जानलेवा गड्डा दे सकता है हादसों हो न्योता*~~

दीपक जायसवाल टांडा 9685533838~

टांडा (धार)-टांडा से तकरीबन 8 किलोमीटर दूर टांडा बोरी से गुड़ा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का हाल बेहाल है। सड़क की दुर्दशा ये है कि वहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना टांडा बोरी से गुड़ा मार्ग पर पुल पर एक बड़ा सा गड्डा हादसों को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक गड्ढा पिछले 1 साल से वैसा ही है ओर यहाँ छोटे-मोटे हादसे होते ही रहते हैं लेकिन किसी का भी इस और ध्यान नहीं है। मंगलवार रात विक्रम पिता पारू निवासी  गुड़ा मोटरसाइकिल से जा रहा था अंधेरा होने के कारण उसे गड्डा दिखा नही और  मोटरसाइकिल सहित गड्ढे में जा गिरा उसे गंभीर चोट आई है और हाथ फैक्चर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया की पहले भी यहां दो-चार हादसे हो चुके हैं। गड्ढा पुल के ऊपर होने से बड़ा हादसा होने का हमेशा अंदेशा लगा रहता है लेकिन विभाग का इस और कोई ध्यान नही है।स्थानीय लोगो के अनुसार इस मार्ग पर दोनोंओर से आते जाते हुए वाहन जब इस स्थान पर पहुंचते हैं, तो भूलभुलैया के कारण सीधा गड्ढे में गिर जाते हैं।
पहले भी इस गड्ढे में ट्रक फस चुका था जिसे  मशक्कत के बाद निकाला गया।

Share To:

Post A Comment: