बड़वानी~ मतदाता जागरूकता हेतु बनाई गई रंगोली~~
बड़वानी /जिले में चल रही स्वीप की गतिविधियों के तहत शतप्रतिशत मतदान के निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसके तहत विधानसभा राजपुर के प्रमुख चैराहे पर शिक्षकों एवं स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा विशाल रंगोली बनाकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान स्वीप के दल ने रंगोली देखने आने वाले मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने एवं आस पड़ोस को भी जागरूक करने की शपथ भी दिलाई।

Post A Comment: