मनावर ~ मनावर में डाक मतपत्र फेसिलेसन सेंटर स्थापित किया गया ~~                              

निलेश जैन मनावर ~~

मनावर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 199 के अंतर्गत निर्वाचन कार्य में समस्त अधिकारी कर्मचारी सुरक्षा बल वाहन चालक के लिए डाक मतपत्र का इस्तेमाल करने हेतु 19 से 26 नवंबर तक उत्कृष्ट विद्यालय सेमल्दा मार्ग मनावर में डाक मतपत्र फेसिलेसन सेंटर स्थापित किया गया है । रिटर्निंग ऑफिसर बीएस सोलंकी ने बताया कि निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारी जिन्होंने फार्म 12 भरा है अपना मतदान उत्कृष्ट विद्यालय के फेसिलेसन सेंटर आकर मत पेटी में अपने मताधिकार का उपयोग करें जिन्होंने फार्म 12 नहीं भरा हे अपने मतदाता फोटो पहचान पत्र इंपिक कार्ड की छाया प्रति व अपने मतदान कर्तव्य की ड्यूटी आदेश की छाया प्रति संलग्न कर डाक मतपत्र प्राप्त कर मतदान करें मतदान प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक डाक मत पत्र उक्त फेस ईलेशन केंद्र पर डाले जा सकेंगे । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 199 समस्त अभ्यर्थी डाक मतपत्र के फेसिनेशन केंद्र पर अपना एक अभिकर्ता नियुक्त कर सकते हैं । जानकारी निर्वाचन मीडिया प्रभारी भरत जांचपुरे ने दी।

Share To:

Post A Comment: