*शाजापुर~ फ्लैग मार्च निकाल निडरता से मतदान करने की अपील की*~~

सोहन दीक्षित शाजापुर~~

कालापीपल/शाजापुर: निर्भीक व निष्पक्ष मतदान को लेकर मतदाताओं को निडरता के साथ मतदान करने को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से कालापीपल थाना पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों द्वारा कालापीपल नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
साथ ही सीआरपीएफ के जवानों को कालापीपल क्षेत्र के बारे में अवगत कराने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एक निजी विधालय के सभागार में किया गया।
सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडर संजय सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि एसडीओपी दीपाली जैन व कालापीपल थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति द्वारा सुरक्षा बल को विधानसभा क्षेत्र व यहां के बुथों के बारे में अवगत कराया गया है। श्री चौहान ने बताया कि हाल ही में हमनें छत्तीसगढ़ चुनाव कराया है। दोनों ही जगहों की परिस्थितियों में बहुत अंतर है। हमारे द्वारा इस चुनाव को अच्छे से अच्छे ढंग से कराने को लेकर हमारे द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।

Share To:

Post A Comment: