भिण्ड~ सघन चेकिंग अभियान में चालानी कार्यवाही में 50 से अधिक चालान काटे ~~

भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट~~

चुनावी आचार संहिता को देखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आईजी संतोष सिंह एवं डीआईजी सुधीर लॉर्ड तथा पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह के निर्देश पर यातायात प्रभारी नीरज शर्मा एवं आदित्य मिश्रा के द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में आज शहर के इंदिरा गांधी चौराहे पर चलाया गया जिसमें चार पहिया वाहनों व दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गई जिसमें चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म नंबर प्लेट और दस्तावेजों की चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बीमा और हेलमेट ना होने पर चालानी कार्यवाही की गई दरअसल देखा जा रहा है आचार संहिता लगने के बाद भिंड में पुलिस द्वारा बहुत ही सक्रिय तरीके से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कई लोगों के चालान काटकर उनको हेलमेट पहनने की नसीहत भी दी गई। आज सुबह से लेकर शाम तक की चालानी कार्यवाही में 50 से अधिक चालान काटे गए जिसमे लगभग 20000/वीस हजार के लगभग चालानी कार्यवाही कर बसूली की गई।

Share To:

Post A Comment: