बदनावर~~काला कहा तो झगड़ा कर मारपीट की
~~

बदनावर। ग्राम पंचायत जाबडा के मजरे रतनपुरा में शुक्रवार रात फरियादी कालू पिता तेजाराम भील को काला कलूटा कहने की बात पर झगडा हो गया। आरोपी पिता पुत्र ने लकडी व ईंट से मारकर घायल कर दिया। रात अधिक होने से शनिवार सुबह फरियादी ने बदनावर आकर रिपोर्ट लिखाई।
जिसमें बताया कि रात में करीब 9 बजे वह अपने घर के बाहर खडा था तभी आरोपी कान्हा पिता नंदा भील आया और मुझे काला कलूटा बोला। मैने ऐसा बोलने से मना किया तो उसने गाली गलौच कर लकडी से मारपीट की। तभी उसका लडका भोला उर्फ दशरथ भी आ गया। उसने भी ईंट मारकर चोंट पहुंचाई। जब बचाव के लिए वह चिल्लाया तो भाई राहुल ने आकर छुडाया। दोनो आरोपी बाप बेटे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने केस दर्ज किया ।
अस्पताल में भर्ती कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई।

Share To:

Post A Comment: