बदनावर~~अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई~~

बदनावर। घाटाबिल्लोद निवासी तीन युवकों को दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दूसरे दिन घायल युवक के भाई दिलीप पिता डोंगरलाल हिर्वे ने शनिवार को बदनावर आकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। जिसमें बताया कि 4 अक्टूबर की रात 1 बजे मेरा भाई पवन पिता डूंगरलाल हिर्वे, पंकज पिता हरीलाल कुमरावत व रवि पिता हरिनारायण कुर्मी बाइक से बदनावर में दोस्त से मिलने आ रहे थे। उनकी गाडी के आगे एक ट्रक चल रहा था। जिसका नंबर मालूम नही हो सका। जैसे ही फोरलेन पर पिटगारा तिराहे पर पहुंचे तभी ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे बाइक सवार तीनो युवक गिर गए। उन्हें एम्बुलेंस से बदनावर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एमवायएच इंदौर रैफर किया गया। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद थाने पर आकर रिपोर्ट की।

Share To:

Post A Comment: