भिण्ड~~राजनैतिक दल आदर्श आचार संहिता का पालन करायें~~

आज से लागू होगी आदर्श आचार संहिता विधानसभा निर्वाचन 2018~~

गिर्राज बौहरे भिण्ड~~

भिण्ड /भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2018 की तिथि घोषित किए जाने के पश्चात 06 अक्टूबर शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य एवं आचार संहिता के पालन के संबंध में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में स्टेडिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री रूडोल्फ अल्वारेस एसडीएम भिण्ड श्री एचबी सिंह, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के सदस्य एवं कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे। 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष कुमार गुप्ता ने विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन की तिथी घोषित कर दी गई है। आज से ही आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शील हो गई है। संबंधित पार्टियों के पदाधिकारी आचार संहिता का पालन करें। 
       श्री गुप्ता ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता पर अमल को लेकर भारत निर्वाचन आयोग का रूख सख्त है। चुनाव के दौरान जातिगत, धार्मिक या भाषायीतौर पर मतभेद भडकाने और नफरत या तनाव फैलाने वाले भाषण से बचने की सलाह दी गई है। धार्मिक स्थलों को चुनाव प्रचार का मंच बनाने की मनाही की गई है। 
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि चुनाव प्रचार के झण्डे, बैनर, नारे आदि के लिए बगैर संबंधित व्यक्ति की इजाजत के उसकी जमीन, भवन अहाते, दीवार आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाय। ऐसा करने पर संबंधित के विरूद्ध सम्पति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। भाषणों के दौरान किसी के भी व्यक्तिगत जीवन से संबंधित पहलुओं की आलोचना नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विधि के तहत भ्रस्ट आचरण और अपराध माने गये कार्यों से बचना चाहिए। 

Share To:

Post A Comment: