खंडवा /बीड~कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल बीड़ में शिक्षकों की कमी~~
शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई तो जड़ेंगे स्कूल में ताला ~~
बीड- रवि कुमार ~~
ग्राम बीड की कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में कई समय से शिक्षकों की भारी कमी है जिसे कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया पर अभी तक शाला में शिक्षक उपस्थित नहीं हो पाए जिससे वहां पर पढ़ रही बालिकाओं का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है कक्षा नौवीं दसवीं ग्यारहवीं और बारहवीं में पढ़ाई कर रही छात्राओं का कहना है कि कई समय से हमें अंग्रेजी गणित रसायन शास्त्र संस्कृत व रसायन विज्ञान के शिक्षक ना होने से हमारा अध्ययन पीछे की ओर जा रहा है जो बहुत चिंता का विषय है अगर स्कूल में समस्त विषय नहीं पढ़ाए जाएंगे तो हम लोग परीक्षा के समय कैसे पास हो पाएंगे इन सारी समस्याओं को देखते हुए क्षेत्रीय जनपद सदस्य आशीष चौरे ने एक पत्र के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है जिसमें तीन दिवस के अंदर कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई तो स्कूल में तालाबंदी कर के मौन जुलूस भी ग्राम में निकाला जाएगा .

Post A Comment: