बड़वानी~~राजघाट पुल पर खंती खोदकर रुकवाया गया पुल पर पहुंच मार्ग को~~

आसिफ मेमन बड़वानी~~

बड़वानी / नर्मदा नदी में बढ़ते हुए सतत जल स्तर के कारण, एसडीएम बड़वानी श्री अभय सिंह ओहरिया ने रविवार की दोपहर पश्चात राजघाट के छोटे पुल के पहुंच मार्ग को खंती खुदवाकर अवरुद्ध करवाया है।
      ज्ञातव्य है कि छोटे पुल पर नर्मदा का जलस्तर इस समय 126.500 मीटर चल रहा है ,जबकि खतरे का निशान 123.350 मीटर पर है। उल्लेखनीय है कि पुल पर आवागमन रोकने के पश्चात भी तथाकथित लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे थे, जिसके मद्देनजर उक्त कार्यवाही की गई है।

Share To:

Post A Comment: