टांडा (धार)~~नगर में निकली श्रीमदभागवत कथा समापन की ऐतिहासिक धर्मयात्रा~~
जगह-जगह हुवा भव्य स्वागत*~~
पहली बार हुआ टांडा नगर में भागवत कथा समापन का भव्य स्वागत~~
भागवत कथा के समापन में पूरा टांडा नगर झूम उठा ~~
दीपक जायसवाल टांडा 9685833838~~
टाण्डा(धार)-नगर में चल रही श्री राम मंदिर एवम नरसिह मन्दिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन सम्पन्न हुआ श्रीमद्भागवत कथा समापन के उपलक्ष में नगर में ऐतिहासिक धर्म यात्रा निकाली गई।इस दौरान पूरा नगर धर्मिक रंग में रंगा नजर आया।सुबह से ही जुलुश को लेकर बड़ो से ले कर बच्चो तक में खासा उत्साह नजर आया।।नरसिह मन्दिर में प.श्री मंगलेश्वर दास जी महाराज एवम श्री राम मन्दिर में प.श्री आशीष जी भारद्वाज ने कथा का वाचन कर भक्तो को श्रवण करवाया गया।श्री मद्भागवत कथा का जुलूस शाम 4 बजे नरसिंह मन्दिर से प्रारम्भ हुवा जो नगर के विभिन्न मार्ग से होता हुआ माहेश्वरी गली पहुचा जहा यात्रा का समापन हुआ।धर्म यात्रा में नगर की धर्म प्रेमी जनता बड़ी संख्या में शामिल हुई।यात्रा का नगर में विभिन्न जगह भव्य स्वागत किया गया।धर्मयात्रा में सबसे आगे सिर्वी समाज के युवा भक्ति में नाचते झूमते चल रहे थे।उसके पश्चात बेंड बाजे पर कृष्ण गीतों एवम भजनों की आकर्षक प्रस्तुती दी जा रही थी।इसके पीछे श्री कृष्ण स्वरूप श्रीमद्भागवत पुराण को समाजजन बारी-बारी से अपने मस्तक के उप्पर विराजित कर के चल रहे थे।धर्मयात्रा में महिलाए तथा युवतिया भी ढोल एवम डीजे पर भक्ति में सराबोर हो कर थिरक रही थी।पीछे चल रहे टेक्टर रूपी रथ में कथा वाचक प.श्री मंगलेश्वर दास जी महाराज एवम प.श्री आशीष जी भारद्वाज सवार हो कर चल रहे थे जिनका नगर में विभिन्न जगह स्वागत किया गया।धर्मयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।भागवत कथा के दौरान दो लोगो ने निराहार उपवास भी किये जिसमें सुरभि पिता कृष्णकांत सोनी तथा सुभद्रा जी चौहान है जिन्होंने 7 दिन तक निराहार रह कर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
"इन्होंने किया स्वागत"-
श्री मद्भागवत सप्ताह समापन की ऐतिहासिक धर्म यात्रा के दौरान नगर में विभिन्न जगह भव्य स्वागत किया गया।माझी समाज सेन समाज ,प्रजापति युवा संघठन,ओमकार ग्रुप,क्षत्रिय सिर्वी समाज,राजपूत युवा करणी सेना,माहेश्वरी समाज,पप्पू जी शर्मा,सुरेश जी माहेश्वरी,सौरभ जी सचान, नन्द किशोर जी चौहान,अनिल जी गहलोद आदि अनेक जगह शोभायात्र का स्वागत हुआ।
2 लोगों ने किया निराहार उपवास सुरभि पिता कृष्णकांत सोनी
सुभद्रा जी चौहान
इन्होंने लगातार 7 दिनों तक निराहार उपवास किए

Post A Comment: