*💥सीहोर~~नगर अध्यक्ष ने 1.50 करोड़ के निर्माण कार्यो की रखी आधार शिला.....*
*💥नगर को अनेकों सोगाते देकर मुख्यमंत्री के सपनो को कर रहीं साकार .....*
*सीहोर/नसरुल्लागंज~सुरेश जैमिनी~*
प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान के सपनो को साकार करते हुऐ नगर परिषद की अध्यक्षा श्रीमति अनिता लखेरा ने नगर को चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर किया है नगर को विकास की अन्य ओर सौगात देते हुऐ रवीबार को दोपहर पश्चात् करोड़ो रूपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यो का भूमिपूजन वन विकास निगम अध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा, रद्युनाथ सिंह भाटी प्रदेश मंत्री भाजपा, रवि मालवीय जिला महामंत्री. लखन यादव मण्डल अध्यक्ष.सहित भाजपा नेता मारुति शिशिर. जितेन्द्र गौड़ की मौजूदगी मे भूमिपूजन कर आधार शिला रखी गई।
भूमि पूजन मे सर्वप्रथम मेकेनिक मार्केट मे 05 निर्माण कार्य जिसमे से डब्ल्यु.बी.एम. सड़क निर्माण कार्य (लागत 661244), ट्यूबबेल खनन कार्य (लागत 113498), आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य (लागत 1811628), विद्युत पोल निर्माण कार्य (लागत 410330), सी.सी. रोड निर्माण कार्य (लागत 1700153) का भूमि पूजन किया गया।
उसके बाद नगर सीमा के तीनो मुख्य स्वागत द्वार भोपाल रोड (लागत 953303), इंदौर रोड (लागत 953303), एवं सीहोर रोड (लागत 953303) का भूमि पूजन किया गया।
तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 14 मे सेंगर साहब के मकान से गौर साहब के मकान तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य (लागत 1310869), शनि मंदिर के पास स्थित शॉपिंग कॉम्पलेक्स के पूर्वी भाग मे महादेव मेडिकल के मकान से भोपाल रोड तक डब्ल्यु.बी.एम. रोड निर्माण कार्य (लागत 113400), कचरू पंवार के मकान से राजकुमार राठोर के मकान तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य (लागत 149725), काशीराम शर्मा से पंप हाउस तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य (लागत 1869300), वार्ड 14 मे कांजी हाउस के सामने सड़क किनारे दुकान निर्माण कार्य (लागत 4070917)का भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन के बाद नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 06 मे निर्मित एसीपी स्वागत द्वार (मोलाना अब्दुल कलाम स्वागत द्वार) का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राजेश लखेरा मण्डल महामंत्री भाजपा, राजेश पंवार उपाध्यक्ष नगर परिषद नसरुल्लागंज, पार्षदगण भगवानसिंह खैरनार, शमीम भाई, नरेन्द्र महेश्वरी (गोलू), मेहरबान सिंह सराठे, श्री मति पुष्पा पंवार, सोनू पटेल एवं पार्षद प्रतिनिधी राजेन्द्र सोनी, रामभरोस राठौर सहित नगर परिषद सी.एम.ओ., एवं उपयंत्री मौजूद थे ।

Post A Comment: