*भिण्ड~~अटेर विधायक ने किया 12 करोड़ 47 लाख का भूमिपूजन* ~~
भिण्ड से गिर्राज बौहरे की रिपोर्ट~~
फ़ूप कस्बे में अटेर विधायक ने 12 करोड़ 47 लाख की लागत से जलावर्धन के तहत कार्य का भूमि पूजन कर कार्य चालू करा दिया आपको बता दें नगर आरटीओ कॉलोनी में दो ओवरहेड टैंक व एक फिल्टर प्लांट के निर्माण के अलावा पूरे नगर के 45 किलोमीटर में नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी यह कार्य अटेर विधायक हेमन्त कटारे ने स्वीकृत कराकर नगर को नया तोहफा दिया है दरसल प्रदेश के 400 नगर परिषदों में केवल 100 नगर परिषदों को ही चिन्हित किया था जिसमें अटेर के फ़ूप में विधायक हेमन्त कटारे ने स्वीकृत कराया है।
*प्रदेश में 400 नगर परिषद में से अपना नाम जुड़वाया*
नगर में जलावर्धन योजना के तहत 400 परिषदों में से सिर्फ 100 का नाम दिया गया ह इस योजना में जिसमे फ़ूप का नाम मेने जुड़वाया हे में शासन से अड़ गया था तब योजना को लेकर आ पाया हूं,क्योंकि फूप हमारे लिए क्षेत्र नहीं बल्कि परिवार की तरह हे हमको जब जब मौका मिला तो फूप के विकाश को गति देने की कोशिश रही और आगे भी रहेगी
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष संतोष शर्मा,जनपद अध्यक्ष सोमराज सिंह नरवरिया,नगर परिषद सीएमओ एनआर खेंगर,सोनू जोरी,राजेश दुबे,पवन भारद्वाज, बड़े किशुपुरा,मोहित तोमर, नारायण पंडित,त्रिलोकी कटारे,राधामोहन दतावली, सुभाष शुक्ला, विजय शर्मा,राजा सिंह, अरविन्द बघेल सहित कई लोग मौजूद थे

Post A Comment: