बड़वानी~निमाड़ श्री ट्राफी चैंपियनशिप का आयोजन~~
महिला बॉडी बिल्डर रहेगी आकर्षक का केंद्र~~
मप्र बॉडी बिल्डिंग के तहत राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डर के तहत लाखो के इनाम~~
सांसद श्री गजेंद्र पटेल ने किया प्रतियोगिता ट्राफियों का अनावरण~~
बड़वानी /जिले में शरीर शौष्ठव को लेकर बड़ी प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी को स्थानीय झामरिया गार्डन में होने जा रहा है। निश्चित ही बड़वानी शहर के लिए बड़े हर्ष का विषय है की पहली बार इस तरह का बॉडी बिल्डिंग चेम्पियनशिप ट्राफी का आयोजन होने जा रहा है जिसमे प्रदेश के ख्यात बॉडी बिल्डर अपने सधे हुए विभिन्न अंगों का अलग अलग पोजीशनों में प्रदर्शन कर मौजूद दर्शकों को रोमांचित करेंगे। शरीर शौष्ठव के इस महाकुंभ में लगभग सैकड़ो प्रतिभागियों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी प्रदेश की प्रथम बॉडी बिल्डर भी भाग लेंगी जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर व कांस्य पदक हासिल किए है जो की इस बॉडी बिल्डिंग चेम्पियनशिप का मुख्य आकर्षण होगी। बता दे कि निमाड़ श्री राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चौंपियनशिप का भव्य शुभारंभ 16 फरवरी शुक्रवार को शाम 6रू00 बजे सरलम वाटिका झामरिया गार्डन पर होगा वही इस प्रतियोगिता में विजेताओं को 1 लाख 31000 रुपए नगद पुरुस्कार दिए जाएंगे। राज्य शरीर सौष्ठव संस्था उज्जैन के तत्वाधान में बॉडीबिल्डर अपनी मांसपेशियों का संगीत की धुनो पर प्रदर्शन करेंगे बड़वानी जिला बॉडीबिल्डिंग संगठन के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के 150 से भी अधिक खिलाड़ी सहभागिता करेंगे यह चौंपियनशिप 10 वजन वर्गों में होगी। इस प्रतियोगिता में जिले से आठ खिलाड़ी भी भाग लेंगे । निमाड़ श्री ट्राफी का अनावरण खरगोन - बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल के द्वारा फिटवेल जिम पर किया गया वही कार्यक्रम के आतिथ्य के रूप प्रशासनिक अधिकारी ,जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ता प्रतियोगिता में शामिल शरीर साधको का मनोबल बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे वही जिले व आसपास के जिलों से भी बडी संख्या में दर्शक इन बॉडी बिल्डरों का उत्साहवर्धन करने के लिए पहुचेंगे।


Post A Comment: