बड़वानी~जंगल सफारी में वन और वन्य प्राणी देख रोमांचित हुए मोगली मित्र~~

वन विभाग द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बड़वानी ने हासिल किया पुरस्कार~~




बड़वानी ~ अरे चुप रहो वह देखो चितलो का झुंड, सामने देखो बाइसन दिख रहा है, अरे यह मोर कितना सुंदर है, सांभर को तो देखो, वह देखो सियार जा रहा हैं, अरे यह बंदर तो देखो कैसा बैठा है, चुप रहो कॉल आया अब बाघ दिखेगा। ‘‘ यह सारा रोमांच राज्य स्तरीय बाल मोगली उत्सव के दूसरे दिवस जंगल सफारी के दौरान मोगली मित्रों को आया। 
 बड़वानी जिले से श्री जगदीश गुजराती नोडल शिक्षक के नेतृत्व में 6 सदस्य दल पेच राष्ट्रीय उद्यान टुरिया (सिवनी) में सम्मिलित हो रहा है । जिसमे मध्यप्रदेश के 52 जिलों के दल सम्मिलित हो रहे है । दल को 17, 17, 18 के ग्रुप में मोगली के तीन दोस्त बघीरा, भालू और का में बाटा गया। बड़वानी दल को भालू ग्रुप के सहजकर्ता शिक्षक श्री मोतीराम पवार द्वारा विद्यार्थियों को रोचक तरीके से जंगल के विभिन्न वन्य प्राणी आवासों के संबंध में बतलाया गया। जंगल सफारी में गाइड के रूप में सियाराम के द्वारा वन्य प्राणी वन एवं वन्य प्राणियों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर मोगली मित्रों को ज्ञानार्जन करवाया। 
 जंगल सफारी कोर जोन (मानव गतिविधि रहित क्षेत्र) टूरीया गेट से कर्माझिरी अलिकट्टा पहुंची जहां वन विभाग के श्री मिश्र द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे बड़वानी की मोगली मित्र कुमारी काजल बरडे ने प्रश्न का सही जबाव देकर पुरूस्कार प्राप्त किया। पहले दिवस सायंकाल में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन एफ्को द्वारा 52 जिलों से आए कनिष्ठ, वरिष्ठ एवं सहजकर्ता शिक्षकों के लिए क्विज प्रतियोगिता का श्री दिलीप चक्रवर्ती के दिशा निर्देशन में आयोजन किया गया। रात्रि में पेच टाइगर रिजर्व पार्क के फॉरेस्ट ऑफिसर द्वारा पेच टाइगर रिजर्व पार्क के वन रक्षकों पर आधारित फिल्म प्रदर्शित की गई। 
 इस अवसर पर लोक शिक्षण संचालनालय से श्रीमती नीरजा गोरे, मध्यप्रदेश ईको टूरिज्म बोर्ड से श्री बकुल लाड, श्री एसएस कुमरे, जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी, श्री मुकेश नेमा, श्री केके मिश्रा व मुरलीधर राव रिसोर्स पर्सन सहज कर्ता शिक्षक श्री सुशील चौरसिया, श्रीमती अर्चना भारत, श्री देवेंद्र सोनी, श्री सुभाष गजभिए, शाहिद अंसारी मार्गदर्शी शिक्षिक श्रीमती हंसा विलास, डा नागेंद्रसिंह तिवारी, श्री वीरेन्द्रसिंह, श्री विनोद कुमार तिवारी, श्री महेश कुमार विश्वकर्मा, श्री अनिल सातव, श्री सरला सातव, श्रीमती अर्चना जाटव, श्री हरिओम शर्मा, श्रीमती माधुरी राठौर, श्री दीपक जैन, छात्र शिवराज भोसले, तेजस चौहान, वर्षा मेहता, काजल बरडे सहित 52 जिलों के छात्र छात्रा मार्गदर्शी शिक्षक उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment: