बडवानी~नकली विमल पान मसाला बनाने वाले आरोपी बड़वानी पुलिस की रडार पर*
*नकली विमल पान मसाला बनाने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार 8,36,230/- रुपए की सामग्री जप्त~~
अवैध कार्य में उपयोग की गई वैगेनार कार व मोटरसाइकिल भी की जप्त~~
*थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व व दिशा निर्देश में नकली विमल पान मसाला पाउच बनाने की फैक्ट्री को किया ध्वस्त व विमल पान मसाला बनाने की सामग्री व मशीनो को किया जप्त*
अप.क्र.12 /24 धारा 420,486,34 भादवि, धारा 51,63,कॉपी राइट एक्ट धारा 5,7,20,22 सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद अधिनियम
*जप्तशुदा मश्रुका*-
विमल पाउच 121 किलो ग्राम,100 किलो ग्राम कच्चा माल, 117 किलो ग्राम तंबाकू के पाउच, विमल पाउच बनाने की दो मशीन, दो रोल, विमल पाउच के प्लास्टिक की थैलियां, एवं खाली बारदान कीमती 8,36,230 रुपए की बरामद की गई ।
*गिरफ्तार आरोपी* ::
1.जफ़र पिता मुबारिक मंसूरी उम्र 30 वर्ष नि.ग्राम धनोरा
2.सेवाराम पिता कालूराम बेगवाल उम्र 28 वर्ष नि. कुटियासनी तह देहगाणा जिला नागौर राजस्थान
3.हसन पिता कमालुद्दीन लोहार उम्र 33 वर्ष निवासी मैकेनिकल नगर सेंधवा जिला बड़वानी
4.अर्जुन पिता शोभाराम सैनानी उम्र 18 वर्ष निवासी भुरापनी तह सेंधवा जिला बड़वानी को किया गिरफ्तार
*दो आरोपी अलाउद्दीन एवं प्रभु जाट फरार*
*आरोपी के अपराधिक रिकार्ड की जानकारी* जिले के अन्य थानों से संकलित की जा रही है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनित गेहलोद सर के नेतृत्व व दिशा निर्देश में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय,श्री अनिल कुमार पाटीदार, एसडीओपी सेंधवा, कमल सिंह चौहान ,अनुभाग सेंधवा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण नाथू सिंह रंधा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ग्राम भुरापानी में नकली पान मसाला विमल बनाने की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई की जाकर। दो मशीन, 121 किलो ग्राम विमल पाउच,100 किलो ग्राम कच्चा माल, 117 किलो ग्राम तंबाकू के पाउच, विमल पाउच बनाने के दो रोल, पाउच पैक करने की थैलियां, एवं खाली बारदान कीमती 8,36,230/- रुपए की संपत्ति जप्त एवं एक मारुति बेगनार कार जिसका नंबर एमपी 07 सी.ई. 3758 जिसकी कीमत करीबन 03 लाख रु एवं एक मोटरसाइकिल हीरो पैशन जिसका नंबर एमपी 46 एम एम 3436 कीमती करीबन 40,000/- की जप्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया l
*विशेष भुमिका* -
निरीक्षक नाथुसिंग रंधा थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण , उप निरीक्षक पी.सी. इंगले, सहायक उप निरीक्षक अनिल दसोंदी, प्र आर 388 अभिषेक यादव, प्रधान रक्षक 62 रामकिशोर प्रजापति,आरक्षक 190 राजु सिंह बघेल, आरक्षक 697 विजय चौहान राम किशोर प्रजापति,आरक्षक 637 समरथ राठौर, आरक्षक 190 रातुसिंह बघेल का सराहनीय योगदान रहा है ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई l



Post A Comment: