धार~सकल पंच फूल माली समाज का अन्नकूट महोत्सव~~
नगर में निकली भगवान श्रीरााम शोभायात्रा, हजारों की संख्या में शामिल हुए समाजजन~~
भगवान श्रीराम को लगाया छप्पन भोग, अनेक मंचों से सामाजिक संस्थाओं ने किया स्वागत~~
समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कार्यक्रम के दौरान किया सम्मानित, बच्चों को वितरित किए पुरस्कार~~
धार। श्री सकल पंच फूलमाली समाज धार द्वारा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 27 नवंबर को किया गया। महोत्सव के तहत पौ चौपाटी स्थित भगवान श्रीराम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे डीजे की धून पर भगवान के भक्ति गीत बज रहे थे। इसके पीछे बैंड पर सुमधुर भजन बज रहे थे। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी भी शामिल थी। वहीं एक सुसज्जित ट्राले पर भगवान श्रीराम, जानकी व भक्त हनुमान का तेल चित्र रखा गया था। चल समारोह में समाज अध्यक्ष मोतीलाल रत्नागर भूतपूर्व फौजी, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि मौर्य, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमत ऋतु देवड़ा, रामायण मंडल अध्यक्ष छोटेलाल देवड़ा सहित समाज के पंच व अन्य वरिष्ठ समाजजन शामिल हुए। इसी के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति व युवाओं ने भी चल समारोह में शामिल होकर समाज की एकता को प्रदर्शित किया। शोभायात्रा में एक सुसज्जित ट्रॉले पर कलाकारों ने भगवान शिव सहित राधा-कृष्ण का वेशधारण कर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। वहीं भगवान हनुुमानजी का विराट धरा कलाकार आकर्षण का केन्द्र रहा। शोभायात्रा नालछा दरवाजा, पट्ठा चौपाटी, धानमंडी, आनंद चौपाटी, राजबाड़ा होते हुए समाज के राम मंदिर पर पहुंचा। चल समारोह का नगर में अनेक सामाजिक संस्थाओं व अन्य समाजजनों ने मंच लगाकर स्वागत किया। भगवान को लगाया छप्पन भोग, बच्चों को किए पुरस्कार वितरित
इस वर्ष अन्नकूट महोत्सव के तहत स्वर्गीय मनोहरलाल गेहलोत की स्मृति में उनकी धरर्मपत्नी श्रीमती निर्मलाबाई (नीमा) गेहलोत की और से भगवान को पोषाख व छप्पन भोग लगाया। शोभायात्रा के राम मंदिर पर पहुंचने के बाद महाआरती की गई व समाजजनों को प्रसादी का वितरण किया गया। मीडिया प्रभारी ताराचंद पटेल ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव के तहत नवयुवक मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए। जिसमें चित्रकला, रंगोली, फैंसी डेÑस, डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। स्पर्धा में भाग लेने वाले समाज के बच्चों को अन्नकूट महोत्सव के दौरान प्रोत्साहित किया गया। बच्चों को पुरस्कार समाज की धर्मशाला में वितरित किए गए। समाज अध्यक्ष श्री रत्नागर, समाज के पूर्व अध्यक्ष नंदराम टांक, रमेशचंद्र चौधरी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ऋतु देवड़ा, मदन पटेल, बंकटलाल मौर्य, माणकचंद पटेल, दुलीचंद बानीवाल, सहित अन्य पंचगण मंचासीन थे। वहीं कार्यक्रम में विशेष रूप से हीरा मौर्य, रामेश्वर मौर्य, अशोक पटेल, कैलाश परमार, हेमंत देवड़ा, सुनील बलदिया, यश डोड, राजेश पटेल व अन्य समाज बंधु मौजूद थे।
विद्यार्थियों के साथ वरिष्ठों का किया सम्मान
अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम के दौरान सकल पंच द्वारा समाज के वरिष्ठों का सम्मान समारोह भी किया गया। वहीं भगवान को छप्पन भोग व पोषाख अर्पित करने पर श्रीमती निर्मलाबाई गेहलोत का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के कक्षा 10वीं व 12 वीं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज कोषाध्यक्ष अनिल गेहलोत ने किया। आभार समाज अध्यक्ष श्री रत्नागर ने माना। अन्नकूट महोत्सव के तहत समाजजनों की भोजन प्रसादी भी समाज की धर्मशाला में रखी गई।
चित्र है 28धार1, 2, 3 व 4-



Post A Comment: