बड़वानी~86 वर्षीय मूलकन बाई ने डाला जिले का पहला मत~~
मतदान के समय जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक रहे उपस्थित~~
बड़वानी 06 नवम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग तथा पुलिस अधीक्षक श्री पुनित गेहलोद की उपस्थिति में विधानसभा निर्वाचन के मददेनजर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पानसेमल की निवासी 86 वर्षीय श्रीमती मूलकन बाई ने सोमवार को अपने घर पर अपने मताधिकार का उपयोग किया । इस दौरान उन्होने सभी से 17 नवम्बर को होने वाले मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील भी की ।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फटिंग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार 80 वर्ष से अधिक आयु के एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिये घर पर मतदान करने की सुविधा दी गई है। इसके लिये घर पर मतदान करने वालो को निर्धारित प्रारूप का वितरण पूर्व में किया जा चुका था। 06 नवम्बर से विधानसभाओं में मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान पार्टियो द्वारा मतदान करवाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
घर पर अपने मताधिकार का उपयोग करने वाली श्रीमती मूलकन बाई के परिवार जनो ने जिला निर्वाचन अधिकारी को धन्यवाद देते हुए भारत निर्वाचन आयोग की इस पहल की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि माताजी सहारे से चल पाती है। अतः उन्हें मतदान केन्द्र ले जाने में परेशानी आती थी, आयोग की इस सुविधा से माता जी का घर पर ही सुगम मतदान हो गया है। जिससे वे सब बहुत खुश है। उनका पुरा परिवार भी 17 नवम्बर को जाकर अपने मताधिकार का उपयोग अनिवार्य रूप से करेगा एवं दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा ।
इस दौरान रिटर्निग अधिकारी पानसेमल श्री रमेश सिसोदिया, सहायक रिटर्निग अधिकारी श्री हितेन्द्र भावसार, एसडीओपी पानसेमल श्री रोहित अलावा सहित मतदान पार्टी के सदस्य उपस्थित थे ।





Post A Comment: