धार~सड़क किनारे मृत मिला तेंदुआ, टक्कर से मौत की आशंका ~~
धार ( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार। कुक्षी थाना क्षेत्र के ग्राम ढोल्या में शनिवार सुबह के समय एक मृत तेंदुए को ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए के शव को पीएम के लिए भिजवाया है। सरपंच प्रतिनिधि विकास बघेल ने बताया कि ग्रामीणों ने सुबह जोबट फाटे पर सड़क किनारे तेंदुए के शव को देखा था। ग्रामीणों द्वारा तेंदुए की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से होना बताया जा रहा है। साथ ही विगत दिनों पहले ही क्षेत्र में तेंदुए की हलचल देखी गई थी। ग्रामीणों में भय का वातावरण बना हुआ है।
रेंज आॅफिसर कुक्षी संतोश चौहान ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मृत्यु हुई है। तेंदुए को सिर में चोंट आई है। शव पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट प्राप्त नही हुई है।
Post A Comment: