नर्मदा पुरम~सांसद श्री सिंह की विकास योजना निधि से 4 निर्माण कार्य के लिए~~
6 लाख 93 हजार 792 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी~~
नर्मदा पुरम संभाग से पत्रकार आनंद अग्रवाल की रिपोर्ट~~
नर्मदापुरम सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा 4 निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 93 हजार 792 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृत राशि में मनरेगा निधि की राशि 1 लाख 43 हजार 792 रूपए शामिल है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पथाड़ा में जसबीर के मकान से सबर मेहरा के मकान तक आंतरिक सीसी सक निर्माण के लिए 2 लाख 8 हजार 10 रूपए, इसी ग्राम में शक्तिसिंह के मकान से सुमित सिंह के मकान तक आंतरिक सीसी सड़क निर्माण के लिए 2 लाख 8 हजार 10 रूपए, ग्राम नवलगांव में गोखल के घर से माखन के घर की ओर आंतरिक सीसी सड़क निर्माण के लिए 1 लाख 27 हजार 772 रूपए एवं शिवांजलि माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुरम में हैवी ड¬ूल विथ स्लेव 25 नग क्रय करने के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
Post A Comment: