बड़वानी~पुण्यश्लोक लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म उत्सव पर निकलेगी विशाल रैली~~
बड़वानी ~31 मई को मां देवी अहिल्याबाई होलकर का 298 वा जन्म उत्सव खुशी उत्साहपूर्वक मनाया जायेगा। जन्मोत्सव को लेकर मुकेश धनगर प्रदेश अध्यक्ष धनगर भारूड समाज सहयोग संघ मध्यप्रदेश ने बताया की कई दिनों से समाज बंधुओ की हर गांव व शहर में बैठक संपन्न हुई जिसने संख्या अधिक में समाज बंधू सम्मिलित होने व रैली की योजना बनी। देवी अहिल्या बाई के जन्मोत्सव में प्रथम बार विशाल रैली निकाली जा रही है जिसने इन्दौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी व धार से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल होंगे। जन्मोत्सव पखवाड़ा मनाया जायेगा जिसमें विभिन्न आयोजन होंगे।
माता की प्रतिमा पूजन से यात्रा प्रारंभ
दिनाक 31 मई 2023 यात्रा का प्रारम्भ प्रातः 8 बजे नगर अंजड में मां अहिल्या देवी की प्रतिमा का पूजन से होगी जिसका समापन महेश्वर में होगा। महेश्वर में देवी अहिल्या माता की राजगादी का पूजन व प्रतिभा का माल्यार्पण कर कार्यक्रम होगा जिसमे प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री, सांसद ,विधायक शामिल होगें।
यह होगा रैली मार्ग
नगर अंजड से तलुन, करी, बडवानी, कसरावद रोड, गणपुर चैकड़ी, सिघाना, मनावर, बाकानेर, टवलाई, धरमपुरी, चंदावड़, पंधानिया, धामनोद से महेश्वर में समापन होगा।
Post A Comment: