झाबुआ~उषाराज साहित्य अकादमी ने
दिये दो और साहित्य साधक सम्मान~~




झाबुआ। साहित्य साधक और देश की बेहद चर्चित , उषाराज अकादमी के संचालक डॉ रामशंकर चंचल ने बताया कि आज उनके पिताजी की तिथि पर देश के साहित्य साधक, कवि और संपादक विश्व गाथा गुजरात के पंकज त्रिवेदी और युवा पीढ़ी से शहर झाबुआ
के आशीष पांडे को साहित्य साधक सम्मान दिया गया है ।
डॉ चंचल ने बताया कि अभी तक विश्व स्तर पर अकादमी तीन से अधिक सम्मान पत्र देश के, विश्व के साहित्य कार, और अनेकानेक महान देश के स्वर साधक , फिल्मी कलाकार, संगीत कार, सम्पादक आदि को दे चुकी है। अकादमी को देश की पहली ऐसी अकादमी कही जा सकती हैं,जो सदा ही देश और विदेश के महान साधकों के साथ सदा ही आनेवाले कल की युवा प्रतिभा को भी सम्मान दे। एक अद्भुत सोच लिए डॉ चंचल इस कार्य को बेहद सुखद अंजाम दे चुके है।उन्होंने साहित्य, गायन और कला को सजीव और जीवंत रखने मे बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसका श्रेय वे अपनी अकादमी की चयन समिति को देते है।


Share To:

Post A Comment: