।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 28 जून 2022 मंगलवार संवत् 2079 मास आषाढ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रातःकाल 05:22 बजे तक रहेगी बाद अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:48 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:11 बजे होगा । मृगशीर नक्षत्र सायं 07:46 बजे तक रहेगा पश्चात् आद्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे सायं 05:21 बजे तक भ्रमण करते हुए मिथुन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:53 से 05:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*:~~ विशेष :~~*
आज चतुर्दशी तिथि वृद्धि , पितृकार्य अमावस्या , हलहारिणी अमावस्या ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाॅ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आपके हर कार्य उत्साह और उमंग से होगा। तन - मन में स्फूर्ति और ताजगी रहेगी । पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा । मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय बितेगा । माता से लाभ होगा । यात्रा का योग है । धन लाभ , उत्तम भोजन और भेंट - उपहार मिलने से आनंद में वृद्धि होगी ।
वृषभ :~ आज आपमे क्रोध और हताशा रहेगी । स्वास्थ्य साथ नहीं देगा । घर - परिवार की चिंता के साथ खर्च से भी चिंतित रहेंगे । उग्रवाणी से मनमुटाव और झगड़ा होगा । परिश्रम व्यर्थ जाएगा ।
मिथुन :~ आज आपके परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा । नौकरी - व्यवसाय में लाभ मिलेगा । उच्च पदाधिकारीगण कार्यों की प्रशंसा करेंगे । स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा । आय वृद्धि हो सकती हैं । संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे ।
कर्क :~ आज आप घर की साज - सजावट पर विशेष ध्यान देंगे । नए घरेलू सामान खरीद सकते है । व्यापारियों और नौकरी वाले लाभ तथा पदोन्नति हो सकती हैं । पारिवारिक सुख - शांति रहेगी । सरकारी लाभ मिलेगा । मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । आर्थिक लाभ होगा ।
सिंह :~ आज आपके स्वभाव में उग्रता और क्रोध के कारण काम में मन नहीं लगेगा । वाद - विवाद में अहम के कारण नाराजगी झेलनी पड़ेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । उतावल में निर्णय या कदम उठाने से नुकसान हो सकता है । नौकरी व्यवसाय में अवरोध से निर्धारित कार्य पूरे नहीं कर सकेंगे ।
कन्या :~ आज आपका बाह्य खाद्यपदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है । क्रोध नियंत्रित रखने के लिए मौन अधिक कारगर सिद्ध होगी । अधिक खर्च होगा । हितशत्रु अहित न करें इसका ध्यान रखें । आग और पानी से बचें । सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियो से दूर रहे । आग और पानी से बचें । सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियाँ खड़ी करेंगी ।
तुला :~ आपका आज का दिन मनोरंजन और मौज-मस्ती से बितेगा । सार्वजनिक जीवन में महत्ता प्राप्त करेंगे । यश - कीर्ति में वृद्धि होगी । भागीदारों से लाभ होगा । सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे । तंदुरुस्ती और मानसिक स्वस्थता रहेगी । मित्रों के साथ पर्यटन होगा ।
वृश्चिक :~ आज आप पारिवारिक शांति के माहौल से तन - मन स्वस्थ रहेंगे । काम में सफलता मिलेगी । नौकरी में सहकर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों और शत्रु परास्त होंगे । लाभ होगा । अनायास खर्व होगा । बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा ।
धनु :~ आज आप कार्य की असफलता से हताशा और क्रोधित करेगी । परंतु क्रोध नियंत्रित रखने से बात अधिक नहीं बिगड़ेगी । पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशानी होगी । वाद - विवाद या चर्चा में न पडे । संतानों की चिंता रहेगी ।
मकर :~ आज आप पारिवारिक क्लेश से मन व्यथित रहेगा । माता के स्वास्थ्य चिंता रह सकती है । सार्वजनिक अपयश या अपकीर्ति मान - प्रतिष्ठा को हानि पहुंचा सकती है । पर्याप्त आराम और नींद न होने से स्वास्थ्य खराब होगा । ताजगी तथा स्फूर्ति का अभाव रहेगा । स्त्री वर्ग से नुकसान का डर है ।
कुंभ :~ आज आपको मानसिक राहत एवं अच्छी स्वस्थता उत्साहित करेगी । पड़ोसियों और भाई बहनों से अधिक मेल - मिलाप रहेगा । घर में मित्रों और स्नेहियों के आगमन से प्रसन्न रहेंगे । प्रवास हो सकता है ।
मीन :~ आज के दिन आप अधिक क्रोध और बोलने मे संयम रखे । किसी से बहस हो सकती है । आर्थिक लेन - देन में सावधानी रखें । पारिवारिक झगड़े होंगे । नकारात्मक विचार रहेंगे । कार्य पूर्ण करने के लिए प्रयत्न करने पड़ेंगे । खाने - पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।।
( डॉ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: