झाबुआ~कोरोना संक्रमण से बचने केंद्रों पर मतदानकर्मी मास्क व फेस शील्ड पहनकर बैठेंगे, मतदाताओं के लिए सैनिटाइजर भी रहेगा उपलब्ध~~

मतदान के साथ सुरक्षा भी जरूरी- जिले के 1342 मतदान केंद्रों के लिए तैयार हो रही कोरोना किट,मास्क से लेकर बॉडी टेम्प्रेचर मशीन भी रहेगी~~



झाबुआसंजय जैन~~

जिले के 1342 मतदान केंद्रों पर कोरोना के संभावित खतरे से बचने के लिए मतदान कर्मी मास्क व फेस शील्ड के साथ हाथों में ग्लव्स पहनकर बैठेंगे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए मतदानकर्मियों से लेकर मतदाताओं को कोरोना से बचाने के लिए निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश दे रखे है।





 
दलों को कोविड किट दी जाएगी.....
जिला स्तर पर मतदान कर्मियों को बूस्टर डोज लगवाने के बाद अब मतदान केंद्रों पर मतदान करवाने जाने वाले दलों को कोविड किट दी जाएगी। किट में मास्क व सैनिटाइजर से लेकर मतदान करने आने वाले मतदाताओं का बॉडी टेंपरेचर नापने वाली थर्मल गन भी शामिल है। इनकी पैकिंग ब्लॉक स्तर पर की जा रही है। किट तैयार करने के साथ जनपद निकायों को देना शुरू कर दिया है। ताकि मतदान सामग्री से साथ हर मतदान दल को देने के साथ ही मतदान केंद्र पर भी रखी जा सकें।





 
थी सामग्री विभाग के पास रिजर्व में ..........
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के लिए अलग-अलग चरणों में होने वाले मतदान के लिए कुल 1342 मतदान केंद्र बनाए गए है। ऐसे में प्रत्येक मतदान दल के लिए कोविड किट तैयार की जा रही है। यह सामग्री पिछले साल ही जब नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव होने वाले थे, तब जिला स्वास्थ्य विभाग के पास आ गई थी। किन्तु चुनाव नहीं हो पाए, ऐसे में यह सामग्री विभाग के पास रिजर्व में थी। इसका उपयोग अब किया जा रहा है।





 
आयोग के निर्देशानुसार ही यह कोविड किट तैयार की जा रही......
आयोग के निर्देशानुसार ही यह कोविड किट तैयार की जा रही है। इसमे मतदान कर्मियों के लिए डिस्पोजल मास्क व ग्लब्स के साथ सैनिटाइजर 50 एमएल की बोतल व फेस शील्ड भी दी जा रही है। इसके साथ ही मतदान केंद्र पर रखने के लिए सैनिटाइजर की 500-500 एमएल की बोतल व थर्मल गन भी दी जा रही है। उक्त सामग्री की किट जिले की जनपद पंचायतों निकायों के जिम्मेदार अधिकारियों को पैकिंग होने के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों की संख्या अनुसार दी जा रही है। ताकि मतदान सामग्री वितरण के दौरान दल को यह सौंपी जा सकें।






प्रथम चरण के मतदान केन्द्रो की किट ब्लॉक स्तर पर रेडी हो चुकी.....
झाबुआ जिला स्टोर कीपर ने बताया कि हमने ब्लॉक स्तर पर सारी सामग्री पहुंचाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। प्रथम चरण के मतदान केन्द्रो की किट ब्लॉक स्तर पर पैकिंग होकर रेडी भी हो चुकी है। अब दूसरे चरण की किट भी  ब्लॉक स्तर पर पैकिंग होकर सभी मतदान केन्द्रो पर पहुचायी जाएगी ।






1 किट में कितनी सामग्री....?
एक कोरोना किट में डिस्पोजल मास्क 10,ग्लव्स 15,फेस शील्ड 4,सैनिटाइजर 50 एमएल की 4 व 500 एमएल की एक बोतल रखी जा रही है। इसके अलावा एक-एक थर्मल गन दी जाएगी। यह गन दल से मतदान के लिए बाद में वापस ली जाएगी,ताकि अगले चरण के मतदान में काम आ सकें। थर्मल गन की संख्या सीमित होने और फिर से उपयोग होने के कारण ऐसा किया जा रहा है।




Share To:

Post A Comment: