सीहोर~~ जिले की इछावर तहसील के ग्राम पंचायत निपानिया एवं मोगरा खेड़ा से हजारों ट्रक का हो चुका है अवैध उत्खनन~~
यह अवैध उत्खनन सीहोर से कोसमी रोड निर्माण में किया जा रहा है मुरूम का जिसकी जानकारी ना ही तहसील के किसी अधिकारी को ना ही पटवारी महोदय को ~~
नसरुल्लागंज से आनंद अग्रवाल जिला सीहोर ब्यूरो की रिपोर्ट~~
सीहोर जिले की इछावर तहसील में ग्राम पंचायत निपानिया एवं मोगरा खेड़ा से सीहोर से कोसमी बन रहा रोड पर हजारों डंफर मुरूम एवं बजरी अवैध रूप से निकाल चुके हैं जिसकी जानकारी प्रशासन के किसी भी अधिकारी को नहीं जब इस विषय पर इछावर तहसील दार महोदय से अवैध उत्खनन की जानकारी लेना चाहते उन्होंने साफ मना कर दिया कि हमारे पास प्रकार कोई आवेदन नहीं आया है ना ही हमारे द्वारा किसी भी प्रकार की उत्खनन की परमिशन दी गई है इस पूरी घटना की जानकारी जब इछावर एसडीएम महोदय यादव जी से ली गई तो उन्होंने भी यही कहा है कि मुझे इस विषय में कोई जानकारी नहीं इस पर एसडीएम महोदय ने तुरंत निपानिया पटवारी जैन मैडम को सख्त आदेश दिए इस प्रकार के अवैध उत्खनन पर रोक लगवाए जाएं एवं उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए और जितना भी इन सड़क निर्माण में मिट्टी का उपयोग किया गया है उसकी नपती करवाई जाएं अवैध उत्खनन की इसके बाद निपानिया पटवारी जैन द्वारा समस्त विषय पर जानकारी लेनी चाही तो पटवारी मैडम द्वारा कोई जानकारी देने को तैयार नहीं इससे यही लगता है कि अवैध उत्खनन में इन जैसे अधिकारियों का सहयोग तो नहीं इसीलिए हजारों डंपर बजरी मुरूम का अवैध उत्खनन हो गया और इसकी जानकारी किसी भी बड़े अधिकारी पास नहीं
Home
सीहोर
सीहोर~~ जिले की इछावर तहसील के ग्राम पंचायत निपानिया एवं मोगरा खेड़ा से हजारों ट्रक का हो चुका है अवैध उत्खनन~~
यह अवैध उत्खनन सीहोर से कोसमी रोड निर्माण में किया जा रहा है मुरूम का जिसकी जानकारी ना ही तहसील के किसी अधिकारी को ना ही पटवारी महोदय को ~~
नसरुल्लागंज से आनंद अग्रवाल जिला सीहोर ब्यूरो की रिपोर्ट~~

Post A Comment: