राजोद~ कोवैक्सीन टीकाकरण अभियान के पहले चरण मे हायर सेकेंडरी स्कूलों में 15 प्लस उम्र समूह के 1124 बच्चों का टीकाकरण किया गया~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
राजोद~ राजोद सेक्टर के अंतर्गत आने वाले 15 उप.स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत शासकीय एवं निजी हायर सेकेंडरी स्कूलों में 15 प्लस उम्र समूह के स्कूली बच्चों में कोविड-19 बचाव हेतु कोवैक्सीन टीकाकरण अभियान के पहले चरण में आज 15 हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्वास्थ्य कर्मचारी दलों द्वारा 15 प्लस उम्र समूह के 1124 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
बालक हायर सेकेंडरी स्कूल राजोद 187बच्चे, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल राजोद128, शक्ति विद्यापीठ स्कूल 136, जैन पब्लिक स्कूल 63, अर्चना विद्यापीठ स्कूल 129, सुराज कॉन्वेंट स्कूल 190, यूनिक पब्लिक स्कूल 18, ब्रिलियंट स्कूल 29, हायर सेकेंडरी स्कूल लाबरिया 117, मां गायत्री स्कूल लाबरिया 10, हायर सेकेंडरी स्कूल जोलाना 120 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल राजोद में मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ओपी. परमार एवं स्कूल के प्राचार्य जे. के. शर्मा स्कूल स्टाफ व सुपरवाइजर रमेश भूरिया, anm ज्योति वर्मा, आशा सहयोगी संगीता भूरिया, आशा व स्कूल की कन्याओं द्वारा मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना करके टीकाकरण का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी मुमताज खान, सागर, कल्पना, उमा, सरोज शर्मा, हसीना,अपने अपने निर्धारित स्थान पर समय पर उपस्थित होकर के वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्कूलों में स्कूल समय तक जुटे रहे।
Home
धार
राजोद~ कोवैक्सीन टीकाकरण अभियान के पहले चरण मे हायर सेकेंडरी स्कूलों में 15 प्लस उम्र समूह के 1124 बच्चों का टीकाकरण किया गया~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~

Post A Comment: