।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 10 जनवरी 2022 सोमवार संवत् 2078 मास पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 12:25 बजे तक रहेगी बाद नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:57 बजे होगा । रेवती नक्षत्र प्रातः 08:49 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे प्रातः 08:49 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:02 से 09:24 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:54 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज दुर्गाष्टमी , शाकंभरी देवी नवरात्र प्रारंभ , पंचक प्रातः 08:49 बजे तक , गंडमूल संपूर्ण दिनरात रहेगा ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप स्नेहीजनों , एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे । मित्रों से लाभ होगा एवं उनके पीछे खर्च होगा । बड़े - बुजुर्गों तथा स्नेहीजनों का संपर्क होगा । आकस्मिक लाभ है एवं संतान से लाभ होगा ।
वृषभ :~ आज आप नए कार्यों का कर सकेंगे । नौकरी एवं व्यावसायिकों के लिए दिन अच्छा है । नौकरी वालों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । अपूर्ण कार्य की पूर्ण हो सकते है । पदोन्नति से लाभ हो सकता है ।
मिथुन :~ आज आप शारीरिक अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा । पेट दर्द से परेशानी होगी । अपव्यय होगा । व्यवसाय में अड़चन आएगी । शासकीय परेशानी आएगी अतः कोई कार्य प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों से गहनचर्चा में न पडे ।
कर्क :~ आज आप का दिन प्रतिकूल रहेगा । अतः किसी नए कार्य का प्रारंभ ना करें व उपचार एवं शल्यचिकित्सा न करवाएँ । क्रोध से बचे । कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखे नही तो कार्य बिगड़ सकते है ।
सिंह :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक है । दांपत्यजीवन में खटपट होगी एवं व्यापार में भागीदारों से मनमुटाव हो सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे । सामाज में सफलता मिलेगी ।
कन्या :~ आज आपका दिन शुभ है । घर में सुख - शांति का वातावरण रहने से मन भी प्रसन्न रहेगा । सुखप्रद प्रसंग बनेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । बीमार व्यक्तियों में सुधार आएगा । आर्थिक लाभ होगा एवं यश मिलेगा ।
तुला :~ आज आप का दिन अच्छा बीतेगा । बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीत सकता है । कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग कर पाएँगे । प्रगति होगी और स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आज के दिन आप शांति से व्यतीत करें क्योंकि मन चिंतित रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से खटपट हो सकती है । स्वास्थ्य की चिंता रहेगी , धनहानि एवं यशहानि हो सकती है । स्त्रीयों एवं पानी से दूर रहे । दस्तावेजी कार्यवाहियों में सावधानी बरतें ।
धनु :~ आज आपका भाई बंधुओं से व्यवहार अच्छा रहेगा । नए कार्यों के आरंभ हेतु अच्छा समय है । कार्य सफलता एवं प्रतिस्पर्धियों से विजय होंगे । छोटा प्रवास हो सकता हैं । भाग्यवृद्धि के साथ सामाजिक मान - सम्मान भी मिलेगा ।
मकर :~ आज आप शेयर - सट्टे एवं व्यवसाय में पूँजी निवेश करेंगे । आकस्मिक लाभ होगा । परिवारिक विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा एवं आँखों में पीडा हो सकती है ।
कुंभ :~ आज आप शारीरिक एवं मानसिक उत्साहित रहेंगे । आर्थिक लाभ होगा । परिवार एवं मित्रों के साथ सैर - सपाटे पर जा सकते है । आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी रहेगी ।
मीन :~ आज आप अधिक मानसिक व्याकुल रहने से एकाग्रता की कमी रहेगी । स्वजनों दूर रहें क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं । छोटे लाभ के पीछे बड़ी हानि न हो जाए इसका ध्यान रखें । कोर्ट - कचहरी के कार्यों को सावधानी से करें । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: