।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 03 जनवरी 2022 सोमवार संवत् 2078 मास पौष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात्रि 08:34 बजे तक रहेगी बाद द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:52 बजे होगा । पूर्वाषाढा नक्षत्र दोपहर 01:26 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे रात्रि 08:42 बजे तक भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:29 से 09:50 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:07 से 12:36 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप गूढ़ एवं रहस्यमय विद्या के प्रति अधिक आकर्षित रहेंगे । आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का योग है । फिर भी वाणी पर संयम रखे , तभी अनर्थकारी विपत्तियों से बच सकेंगे । हितशत्रुओं से बचे । नए कार्य प्रारंभ न करें । आकस्मिक लाभ हो सकता है ।
वृषभ :~ आज व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि हो सकती है । व्यापार वृद्धि के संबंध में बातचीत हो सकती है । सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश - कीर्ति होगी । आकस्मिक धनलाभ की अथिक संभावना है ।
मिथुन :~ आज आपका खर्च होगा , लेकिन निरर्थक नही होगा । लाभ हो सकता है । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । कार्य में यश होगी । स्त्री मित्रों से भेंट होगी । रुके काम संपन्न होंगे । क्रोध अधिक रहेगा । व्यर्थ उग्रता टाले , नहीं तो कार्य बिगड सकता है ।
कर्क :~ आज आप शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थ्य रह सकते है । नए कार्य के प्रारंभ नही करे । मानसिक अशांति और उद्वेग मन पर रहेगा । खिन्नता रहेगी । पेट दर्द , विशेषकर मंदाग्नि , अजीर्ण जैसी व्याधियों से परेशान रहेंगे । आकस्मिक खर्च होगा।
सिंह :~ आज आप का दिन शुभ नहीं है । घर में वाद - संवाद का माहौल रहेगा । परिजनों के साथ दिल दुखे ऐसी घटना हो सकती है । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य रहेगें । मन कुछ अधिक व्यग्र रहेगा । नकारात्मक विचार परेशान करेगें ।
कन्या :~ आज आपका दिन साथियों के साथ अच्छी तरह से बीतेगा । भावनात्मक सम्बंधों से नरम होगें । मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी । भाई - बहनों से लाभ होगा । प्रतिस्पर्धियों का सामना कर पाएँगे । गूढ - रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी ।
तुला :~ आज आपका मन दुविधाओं में रहेगा । अनिर्णय की स्थिती मे नए कार्यों का आरंभ हितकर नहीं है । सम्बंधों में औपचारिकता रखे , नहीं तो मनमुटाव हो सकता है । व्यवहार में जिद छोड समाधानकारी व्यवहार करे ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन साधारण ही बीतेगा । तन - मन से प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी । परिजनों के साथ आनंद - उल्लास में समय बीतेगा । मित्रों , स्नेहीजनों के उपहार से अति प्रसन्न होंगे ।
धनु :~ आपका आज का दिन कठिन हो सकता है । पारिवारिक बहस मे दुख हो सकता है । वाणी पर संयम रखे । मन के आवेश पर अंकुश रखे । अकस्मात से संभले । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । धन खर्च होगा ।
मकर :~ आज आपका दिन मित्रों , सम्बंधियों की भेंट से आनंद से बितेगा । सामाजिक क्षेत्र , व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में लाभदायक रहेगा । जीवनसाथी की खोज करने वालो को सफलता मिलेगी । प्रवास - पर्यटन हो सकता है ।
कुंभ :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । प्रत्येक कार्य सरलता से होंगे । जिससे मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति हो सकती हैं । बडों के आशीर्वाद भी साथ हैं । धनप्राप्ति का योग है ।
मीन :~ आज आप मन की अस्वस्थता से व्यग्र रहेंगे । शारीरिक थकान और आलस्य रहेगा । उच्चाधिकारियों के साथ सावधानी से कार्य करे । आवश्यक निर्णय नही करे । व्यापार में बाधा आ सकती है । नकारात्मकता को महत्व न दें । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: