।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 02 जनवरी 2022 रविवार संवत् 2078 मास पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि मध्य रात्रि 12:02 बजे तक रहेगी बाद प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:11 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:52 बजे होगा । मूल नक्षत्र सायं 06:16 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:34 से 05:52 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:46 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आपको गूढ़ और रहस्यमय विद्याओं तथा सम्बंधित बातों का विशेष आकर्षण रहेगा । आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का योग हैं । वाणी तथा नफरत की भावना पर संयम रखें । नए कार्य प्रारंभ न करें और हो सके तो प्रवास नही करें ।
वृषभ :~ आज आप परिवार तथा स्नेहीजनों के साथ प्रसन्न वातावरण में भोजन का आनंद लेने के साथ छोटे प्रवास का कार्यक्रम भी बन सकता है । विदेश में स्थित सम्बंधियो के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा । लक्ष्मीजी की आकस्मिक कृपा हो सकती है ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । घर में शांति और आनंद का माहौल रहेगा । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे इससे यश - कीर्ति मिलेगी । आर्थिक लाभ होगा । खर्च बढ सकता है , परंतु खर्च निरर्थक नहीं जाएगा ।
कर्क :~ आज आप का शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । पेट की पीडा़ रहेगी और मानसिक चिंता , उद्वेग रहेंगे । आकस्मिक खर्च होगा । वाद - विवाद टालें । प्रवास तथा नए कार्य का प्रारंभ टालें ।
सिंह :~ आज आप शारीरिक अस्वस्थ तथा मानसिक व्याकुल रहेंगे । घर में स्वजनों की गलतफहमी से मन उदास रह सकता है । माता से मनमुटाव होगा तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सरकारी तथा महत्वपूर्ण पत्रों पर सही या मुहर लगाने में सावधानी रखें ।
कन्या :~ आज आप किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढे । भाई - बहनों से प्यारभरा संबंध रहेगा । मित्रों , स्वजनों से मुलाकात होगी । प्रत्येक कार्य में सफलता मिल सकती है । आर्थिक लाभ भी है । समाज में मान - सम्मान मिलेगा ।
तुला :~ आज आप का मनोबल कमजोर रहेगा । इसलिए किसी निर्णय मे कठिनाई हो सकता है । नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय न लें । परिजनों से वाद - विवाद न हो इसलिए संयम रखें । जिद्दीपन छोडकर समाधानकारी रवैया अपनाए ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन शुभ है । शारीरिक - मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । स्वजनों से भेट या उपहार मिल सकता है । शुभ समाचार मिलेंगे तथा प्रवास हो सकता है ।
धनु :~ आज आपका परिजनों से मनमुटाव होगा । स्वभाव में उग्रता तथा आवेश से किसी से विवाद न हो इसका विशेष ध्यान रखे । स्वास्थ्य बिगड सकता है । वाणी एवं व्यवहार संयमित रखे । दुर्घटना से संभले । अधिक व्यय होगा । कोर्ट - कचहरी के मामलों में सावधानी रखे ।
मकर :~ आज आपको सामाजिक कार्यों से लाभ होगा क्योंकि विविध क्षेत्रों से लाभ के योग हैं । मित्रों तथा सम्बंधियों की भेंट लाभदायक होगी । शुभ प्रसंगो का आयोजन होगा । किसी वस्तु को खरीदने के लिए शुभ है । शेयर - सट्टे में लाभ होगा ।
कुंभ :~ आज आप का हर कार्य सरलता से संपन्न होने से प्रसन्न रहेंगे । ऑफिस एवं व्यवसाय मे अनुकूलता रहेगी एवं बडी सफलता भी मिल सकती है । उच्च पदाधिकारीयों एवं बडे - बुजुर्गों के आशीर्वाद साथ रहेंगे , जिससे मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे ।
मीन :~ आज आपका दिन मन में व्याकुल एवं अशांति के साथ प्रारंभ होगा । शारीरिक थकान रहेगी । उच्च अधिकारीयों के साथ संभलकर कार्य करे । संतान की चिंता रहेगी । व्यर्थ ही खर्च होगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद - विवाद टाले । पेट की व्याधियों के योग हैं । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: