बाकानेर~बिरसा मुंडा टंट्या भील जैसे महापुरुषों को पूरे भारतवर्ष के शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए~~

बाकानेर (सैयद अखलाक अली)

क्रांतिकारी जननायक टंट्या मामा भील के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही गौरव यात्रा ने वाकानेर नगर में रात्रि 8:00 बजे प्रवेश किया यात्रा का स्वागत एवं टंट्या मामा के वंशजों का स्वागत स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय के सामने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेंद्र सिंह विकास खंड शिक्षा समन्वयक हेमंत चौहान विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री सूर्यवंशी प्राचार्य शालिग्राम केवट वरिष्ठ शिक्षिका सावत्री, वंदना किरण वास्केल ,बसंता अलावा गायत्री डालके महिला बाल विकास पर्यवेक्षक अरुणा पाटिल अकादमिक समन्वयक श्याम सेन ,देवेंद्र सोलंकी ,रामपाल सिसोदिया, तेजा लाल पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह', सुनील जायसवाल, ग्राम प्रधान शंकर सिंह ठाकुर, अजय राठौड़ अरुण वैष्णव, श्री श्रीकांत बारचे वरिष्ठ भाजपा नेता  पूर्व कैबिनेट मंत्री  रंजना बघेल युवा भाजपा नेता संजय वास्केल पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूरमा सोलंकी प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अली जन अभियान परिषद के श्री तिवारी ने किया इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका ओ ने कहा मध्यप्रदेश शासन और भारत सरकार बिरसा मुंडा और टंट्या मामा भील जैसे महापुरुषों को प्राइमरी से लेकर मीडिल हाई सेकेंडरी कॉलेज पाठ्यक्रम में शामिल करें और इनकी जीवनी पर डॉक्टरेट डिग्री हासिल करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करें साथ ही आदिवासी अंचल में शासकीय प्राइमरी मिडिल स्कूल कॉलेजों के नाम बिरसा मुंडा और टंट्या मामा भील के नाम से नामकरण हो मांग की कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग विद्युत विभाग राजस्व विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग कृषि विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे आभार ग्राम पंचायत सचिव भगवान सोलंकी सहायक सचिव प्रकाश वर्मा ने मानाl


Share To:

Post A Comment: