बाकानेर~रामा धामा में टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस के अवसर पर गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने प्रतिमा का अनावरण किया~~
बाकानेर (सैयद अखलाक अली)
मनावर विधानसभा के ग्राम पंचायत रामा धामा में टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस के अवसर पर गंधवानी विधायक वह आदिवासी नेता उमंग सिंघार ने प्रतिमा का अनावरण किया इस अवसर पर विधायक एवं आदिवासी नेता ने कहा कि आदिवासी युवाओं ने समाज की पहचान बनाई है युवाओं ने भरपूर मेहनत की है, भाजपा सरकार कलश यात्रा निकालकर करआदिवासी को सम्मान देने की बात कर रही है। पर गांव गांव में ना तो विकास हुआ है ।, और ना ही किसी योजनाओं का लाभ मिला उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर सभी योजनाओं का लाभ मिले उन्हें विकास की ओर बढ़ाना चाहिए। जिससे आदिवासी समाज के गांव मैं युवा पीढ़ी आगे बढ़े को युवाओं की देश, प्रदेश में पहचान बने ।मैं मुख्यमंत्री जी से कहना चाहता हूं, आदिवासी समाज के लोग गांव गांव में सरलता सहजता से अपना जीवन यापन करते कर रहे हैं आदिवासी समाज को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएं। इस अवसर पर रामाधामा ग्राम पंचायत के सरपंच कैलाश ठाकुर, स्वतंत्र जोशी राजेश पवार जनपद उपाध्यक्ष डॉक्टर ओम जोशी एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अयाज खान ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री अशफाक बबलू नगर कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत सेन धर्मेंद्र राठौड़ आशिक खान गजेंद्र सिंगर विश्वजीत सेन आदि उपस्थित थे उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता सलीम शाह रीगल ने दी
Home
धार
बाकानेर~रामा धामा में टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस के अवसर पर गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने प्रतिमा का अनावरण किया~~
बाकानेर (सैयद अखलाक अली)

Post A Comment: