बड़वानी~एसडीएम को अपने द्वार पर देखकर वृद्ध दंपत्ति ने लगवाई वैक्सीन और कहा, थैंक यू मैडम~~
बड़वानी /कौन है ऐसा, जो मरना चाहता है। किंतु कई बार सही जानकारी ना पहुंचने या फिर सुनी-सुनाई बातों पर यकीन कर लेने के कारण हम मकड़जाल में फंस जाते हैं। और अपना तर्क बिना समझे प्रस्तुत करने लगते हैं, किंतु जब सही जानकारी मिलती है तो आंखों पर पड़ा जाल हटते देर नहीं लगता।
ऐसा ही वाक्या हुआ शनिवार को जब एसडीएम पानसेमल सुश्री अंशु जावला ने ग्राम आमदा पहुंच कर, वृद्ध दंपत्ति के द्वारा वैक्सीनेशन नहीं करवाने से उन्हें और उनके आस-पड़ोस पर मंडरा रहे खतरे के बारे में बताया। इससे वृद्ध दंपत्ति श्री जंगा और श्रीमती सकूबाई की आंखों पर चढ़ाए गए गलत चश्मे को हटते देर नहीं लगा। अज्ञानता और डर का चश्मा हटते ही वृद्ध दंपत्ति ने सहजता से वैक्सीनेशन कराते हुए एसडीएम को थैंक यू मैडम कहने में देर नहीं लगाई ।
Home
बड़वानी
बड़वानी~एसडीएम को अपने द्वार पर देखकर वृद्ध दंपत्ति ने लगवाई वैक्सीन और कहा, थैंक यू मैडम~~

Post A Comment: