।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 09 दिसंबर 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात्रि 07:59 बजे तक रहेगी बाद सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:59 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:39 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 09:51 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे प्रातः 10:10 बजे भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:34 से 02:54 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:56 से 12:39 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज मंगल अनुराधा नक्षत्र मे मध्य रात्रि 01:06 बजे से , बुध धन राशि मे प्रवेश अगले दिन प्रातःकाल 06:05 बजे से , श्री राम कलेवा , स्कंध षष्ठी व्रत , डाँ. राजगोपालाचार्य जयंती ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूर्ण कर सकेंगे , परंतु जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में न हो इसका ध्यान रखे । गुस्से पर काबू रखे । क्रोध के कारण नौकरी - व्यवसाय या घर में मनमुटाव हो सकता है ।
वृषभ :~ आज आपके जीवन में अन्य व्यक्ति आ सकते हैं । प्रवास हो सकता है । चर्चा मे उग्रता नही लाए तो विवाद होगा । हितशत्रुओं से बचे ।
मिथुन :~ आज आप कार्य समय पर पूरा न होने पर हताश रहेंगे । कार्य सफलता में कुछ विलंब होगा । नए कार्य आरंभ नही करे । यात्रा टाले । आफिस या व्यवसाय में अत्यधिक कार्यभार से थकान होगी ।
कर्क :~ आज आपका का दिन चिंता रहित और खुश रहेंगे । पारिवार के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । कार्य में सफलता और यश मिलेगा । नौकरी वालों को लाभ होगा ।
सिंह :~ आज आप तन - मन से स्वस्थ रहेंगे । आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी । साहित्य लेखन में नया कर सकेंगे । प्रिय व्यक्ति की मुलाकात सुखद रहेगी । संतानों की प्रगति के समाचार मिलेंगे ।
कन्या :~ आज आप थोड़ी प्रतिकूलताओं के लिए तैयार रहे । स्वास्थ्य नरम रहेगा । मन चिंतित रहेगा । माता से सम्बंधों में तनाव होगा या उनका स्वास्थ्य खराब होगा । स्वजनों से उग्र वाद - विवाद से मनमुटाव रहेगा ।
तुला :~ आज आपके लिए नए कार्य आरंभ करने के लिए अनुकूल दिन है । भाग्यवृद्धि और धनलाभ हो सकता हैं । पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य पर बाहर जाएंगे । धार्मिक प्रवास सफल होगा ।
वृश्चिक :~ आज आपके परिवार में सुख - शांति रहेगी । सगे - सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा । वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को प्रभावित करेंगे । लाभ होगा पारिवारिक प्रश्नों का सुखद हल निकलेगा ।
धनु :~ आज आपको विदेश व्यापार से लाभ होगा । धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे । स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा । आर्थिक लाभ होगा । जीवनसाथी से सुख और आनंद मिलेगा । सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
मकर :~ आज आपको स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी । मन उचाट रहेगा । व्यवसाय में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा । धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा । आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी । शत्रुओं द्वारा परेशान किये जाएँगे । बाई आँख में तकलीफ और कर्ज होगा ।
कुंभ :~ आज आपके लिए मांगलिक कार्य और नए कार्यों को करने के लिए बहुत शुभ है । पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा । मित्र मंडल तथा बुजुर्गवर्ग से तथा नौकरी , व्यवसाय में लाभ मिलेगा । आय के साधनों में वृद्धि होगी ।
मीन :~ आज आपके हर कार्य सफलता से सफल होंगे । नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति होगी । व्यापारियों के रुके पैसे मिलेंगे । पिता तथा बुजुर्गों से लाभ होगा । आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद रहेगा । सरकार से लाभ होगा । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: