बड़वानी ~संविधान दिवस पर  कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन ने 300 से अधिक बच्चों को पढ़ाया संविधान का पाठ और बताया उनके कर्तव्य और अधिकार~~


कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन (केएससीएफ) ने अपने सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर देशभर के 20 राज्यों के 410 से अधिक जिलों में सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर एक करोड़ से अधिक बच्चों के साथ संविधान दिवस मनाया। इस अवसर केएसएसीएफ ने पहल इनिशिएटिव फोर सोशल चेंज के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले  के  कालीबेड़ी और बड़गांव ग्राम के स्कूलों मे 200 बच्चों के साथ हि बड़वानी के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रो मे 110 बच्चों के साथ सविधान दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सरल और स्थानीय भाषा में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। बच्चों को भारतीय संविधान में उल्लिखित अधिकारों, कर्तव्यों और उनकी मुख्य विशेषताओं से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर बच्चों ने संविधान में उल्लेखित कर्तव्यों और अधिकारों के पालन की शपथ भी ली। इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्य ललिता गुर्जर. ब्रज सुलेखे और गणेश वर्मा उपस्थित रहे।


Share To:

Post A Comment: