धार~जिले में चार नवीन थाना मनावर धरमपुरी बाग टांडा भवनों व खलघाट में पुलिस चौकी का लोकार्पण 25 नवंबर को~~
भोपाल सैयद रिजवान अली~~
मनावर में पुराने जनपद कार्यालय के सामने और स्टेट बैंक इंदौर रोड के पास नवीन थाना भवन का गुरुवार को लोकार्पण समारोह आयोजित होगा। इसी प्रकार धरमपुरी, बाग व टांडा में भी नवीन थाना भवनों का लोकार्पण किया जाएगा। खलघाट में 29 लाख 83 हजार रुपये की लागत से बनी पुलिस चौकी का भी ।लोकार्पण किया जाएगा समारोह में आइजी इंदौर जोन हरिनारायण चारी मिश्र, डीआइजी ग्रामीण चंद्रशेखर सोलंकी, धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह, कलेक्टर डॉ. पंकज जैन के सांसद, विधायक तथा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। एसडीओपी धीरज बब्बर तथा टीआइ ब्रजेश कुमार मालवीय ने नवीन थाना भवन का लोकार्पण पूर्व अवलोकन कर तैयारियों का जायजा लिया। थाना भवन निर्माण करने वाले पुलिस हाउसिंग बोर्ड के सहायक यंत्री सुरेश अलावा ने बताया कि लगभग एक करोड़ 13 लाख 86 हजार रुपये की लागत से बना मनावर का नवीन थाना भवन अत्याधुनिक सुविधा से लैस है। यह थाना भवन छह हजार सात सौ वर्ग फीट में निर्मित किया गया है। इसमें पुरुष और महिला अपराधियों के लिए अलग-अलग बैरक और टॉयलेट बनाए गए हैंl
Home
भोपाल
धार~जिले में चार नवीन थाना मनावर धरमपुरी बाग टांडा भवनों व खलघाट में पुलिस चौकी का लोकार्पण 25 नवंबर को~~
भोपाल सैयद रिजवान अली~~

Post A Comment: