।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 06 नवंबर 2021 शनिवार संवत् 2078 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सायं 07:41 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:39 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:42 बजे होगा ।अनुराधा नक्षत्र रात्रि रात्रि 11:36 बजे तक रहेगा बाद ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:26 से 10:48 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:34 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज भाई दूज एवं यम द्वितीया ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आपका आज का दिन आध्यात्मिक मे अनूठी अनुभूति वाला रहेगा । गूढ़ और रहस्यमय विद्याओं तथा सम्बंधित बातों मे मन लगेगा । आध्यात्मिक सिद्धि मिल सकती हैं । वाणी तथा नफरत की भावना पर संयम रखें । नए कार्य आरंभ न करें और हो सके तो प्रवास स्थगित करें ।
वृषभ :~ आज आप परिजनों तथा स्नेहीजनों के साथ प्रसन्न वातावरण में भोजन का आनंद लेंगे , साथ में छोटे प्रवास हो सकता है । विदेश में स्थित सम्बंधियो के समाचार से मन प्रसन्न होगा । लक्ष्मीजी की आकस्मिक कृपा हो सकती है ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा । अधूरे कार्य पूर्ण होंगे इससे यश और कीर्ति मिलेगी । आर्थिक लाभ होगा । खर्च बढ सकता है , परंतु खर्च निरर्थक नहीं जाएगा ।
कर्क :~ आज आप का शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । पेट की पीडा़ रहेगी और मानसिक चिंतित रहेंगे । आकस्मिक खर्च होगा । वाद - विवाद टालें । प्रवास तथा नए कार्य को टालें ।
सिंह :~ आज आप घर में अपनो के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है । माता से मनमुटाव होगा तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । सरकारी तथा संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण पत्रों पर सही या मुहर में सावधानी रखें ।
कन्या :~ आज आपका भाई - बहनों के साथ प्यारभरा संबंध रहेगा । मित्रों , स्वजनों से मुलाकात होगी । हर कार्य में सफलता मिल सकती है । आर्थिक लाभ होगा । समाज में मान - सम्मान मिलेगा ।
तुला :~ आज आप किसी निर्णय पर पंहुचना कठिन हो सकता है । नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय न लें । परिवारिक वाद-विवाद न हो इसलिए जबान पर संयम रखें । जिद्दीपन छोड समाधानकारी रवैया अपनाए ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन शुभ है । शारीरिक - मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । स्वजनों से उपहार मिल सकता है । शुभ समाचार मिलेंगे तथा आनंददायी प्रवास हो सकता है ।
धनु :~ आज आपका दिन कठिन हो सकता है । परिवारिक बहस होगी तथा दुख हो सकता है । वाणी पर संयम रखे । मन के आवेश पर अंकुश रखे । अकस्मात से संभले । स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । खर्च होगा ।
मकर :~ आज आपका दिन मित्रों , सम्बंधियों की गई भेंट से आनंदपूर्ण बितेगा । सामाजिक क्षेत्र , व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में लाभदायक रहेगा । प्रवास - पर्यटन होगा । घर में किसी शुभ प्रसंग हो सकता हैं ।
कुंभ :~ आज आप का हर कार्य सरलता से पूर्ण होंगे । जिससे प्रसन्नता रहेगी । ऑफिस एवं व्यवसाय मे अनुकूल वातावरण रहेगा एवं अच्छी सफलता मिल सकती है । उच्च पदाधिकारीयों एवं बडे - बुजुर्गों के आशीर्वाद साथ रहेंगे , जिससे मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे ।
मीन :~ आज आपका दिन मन व्याकुल एवं अशांति के साथ आरंभ होगा । शारीरिक थकान रहेगी । उच्च अधिकारीयों के साथ संभलकर कार्य करे । संतान की चिंता सताएगी । व्यर्थ खर्च होगा । प्रतिस्पर्धियों से वाद - विवाद टाले । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: