।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 27 अक्टूबर 2021 बुधवार संवत् 2078 मास कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि प्रातः 10:51 बजे तक रहेगी पश्चात् सप्तमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:33 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:48 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र प्रातः 07:08 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 03:06 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:11 से 01:38 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*~~: विशेष :~~*
आज भद्रा प्रातः 10:51 से रात्रि 11:50 बजे तक रहेगी , रवि योग प्रातः 07:08 से अगले दिन प्रातः 08:41 बजे तक रहेगा ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप घर के तथा परिवारिक कार्य मे समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा । वाणी पर संयम बरते , नहीं तो वाद - विवाद या मनमुटाव हो सकता है । आर्थिक विषय मे सावधानी बरते ।
वृषभ :~ आज आपको आर्थिक लाभ हो सकती हैं । मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता से सभी कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे । मनोरंजन , सौंदर्य - प्रसाधन , आभूषण आदि पर खर्च होगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे ।
मिथुन :~ आपकी वाणी और व्यवहार से भ्रांति न हो इसका ध्यान रखे । आवेश और उग्रता से तकरार न हो इसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा । खासकर आँखों की पीडा हो सकती है । अकस्मात का योग है ।
कर्क :~ आज आपको नौकरी और व्यापार में लाभ हो सकता हैं । मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं । आय में वृद्धि होगी । आकस्मिक धन मिलेगा । आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक कर सकेंगे ।
सिंह :~ आज उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से प्रसन्न रहेंगे । कार्य दृढ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास से पूर्ण करेंगे । जमीन , वाहन , संपत्ति से संबंधित कार्य के लिए अनुकूल है ।
कन्या :~ आज आपका मन चिंतित रहेगा । शारीरिक स्फूर्ति के अभाव से थकान और अशक्ति रहेगी , जिस से कार्य मंद रहेगा । नौकरी या व्यावसाय मै सहकर्मचारी और ऊपरी अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा ।
तुला :~ आज आप किसी से वाद - विवाद न करे । क्रोध न करे । वाणी और व्यवहार पर संयम बरते । हितशत्रुओं से भी बचे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । फिर भी आकस्मिक लाभ हो सकता है ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन मनोरंजक है । मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में दिन बीतेगा । वस्त्राभूषण , वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख मिलेगा । मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
धनु :~ आज आपके घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा । शारीरिक और मानसिक प्रफुल्लित रहेंगे । नौकरी और व्यावसाय मे वातावरण अनुकूल रहेगा । अपेक्षित सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
मकर :~ आज आप शारीरिक आलस्य , थकान , अशक्ति रहने से अस्वस्थता रहेगी । व्यावसाय में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा । उच्च अधिकारी को कार्य से संतोष नहीं होगा । मन दुविधा से निर्णय लेने में दिक्कत आएगी ।
कुंभ :~ आज आपमे अधिक भावुकता से अस्वस्थता रहेगी । सामाजिक सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखे । घर और संपत्ति से जुडे़ कार्य संभलकर करे । माता से लाभ होगा । आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से होंगे ।
मीन :~ आज आपके सृजनात्मकता से विचारों में स्थिरता तथा दृढता से कार्य बहुत अच्छे से कर सकेंगे । मित्रो के साथ प्रवास - पर्यटन होगा । भाई - बंधुओ संबंधो में निकटता आयेगी । सामाजिक मान - सम्मान में वृद्धि होगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: