।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 19 अगस्त 2021 गुरुवार संवत् 2078 मास श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रात्रि 10:55 बजे तक रहेगी पश्चात् त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:52 बजे होगा । पूर्वा षाढा नक्षत्र रात्रि 10:42 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धनु राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 04:22 बजे भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:39 से 03:06 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:58 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केसर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आप अपने गुस्से काबू में रखे । कोई भी कार्य या संबंध बिगड़ने मे ये गुस्से निमित्त बनेंगे । शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा । मानसिक अस्वस्थता से कोई कार्य करने मे मन नही लगेगा । नौकरी व्यवसाय मे तथा परिवारिक मनमुटाव होगा ।
वृषभ :~ आज आप कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता से हताशा रहेगी । अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी । प्रवास में विघ्न आ सकते है । नए कार्य आरंभ न करे । खानपान में ध्यान रखें ।
मिथुन :~ आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लित रहेंगे । पारिवारिक तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी होगी । मनोरंजन हेतु सभी सामग्री आपको उपलब्ध होगी । सुंदर वस्त्र , उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा ।
कर्क :~ आज आपको खुशी और सफलता मिलेगी । पारिवार के साथ सुख - शांति से दिन व्यतीत करेंगे । नौकरी वालों को लाभ होगा । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । कार्य में यश मिलेगा । स्त्री मित्रों से मुलाकात आनंद देगी ।
सिंह :~ आज आपको लेखन , साहित्य में कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी । विद्यार्थी उत्तम प्रदर्शन करेंगे । स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धार्मिक परोपकार के कार्य कर धन्यता का अनुभव करेंगे ।
कन्या :~ आप आज के दिन हर कार्य में प्रतिकूलता रहेगी । स्वास्थ्य खराब होगा । मन चिंताग्रस्त रहेगा । पारिवारिक अशांति रहेगी । सार्वजनिक मानहानि की संभावना रहेगी । पानी से भय रहेगा , इसलिए जलाशय के पास दुःसाहस न करें ।
तुला :~ आज आप शुभ या धार्मिक यात्रा प्रवास होगाश। भाई - बंधुओं से सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू चर्चा होगी । व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएँगे । विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे । नए कार्य आरंभ कर सकते हैं । धन लाभ है ।
वृश्चिक :~ आज आपके पारिवारिक कलह - द्वेष न हो , इसका ध्यान रखें । पारिवारिक गलतफहमियों से बचें । मन मे नकारात्मक विचारों को दूर रखे । विद्यार्थियों को अवरोध आएगा । अनावश्यक खर्च न हो , ध्यान रखें।
धनु :~ आज आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे । आर्थिक लाभ होगा । किसी तीर्थयात्रा पर जाएँगे । सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा । मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे ।
मकर :~ आप आज के दिन सावधानी से चले । अधिक परिश्रम में कम सफलता से निराशा होगी । पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा । स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी । दुर्घटना से बचें । व्यावसाय में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा । कोर्ट - कचहरी के कार्यों में संभलकर रहे ।
कुंभ :~ आज आप नए कार्य का प्रारंभ या उसकी योजना बना सकेगें । नौकरी या व्यवसाय में लाभ होगा । स्त्री मित्र प्रगति में सहायक बनेगी । आर्थिक लाभ से दिन बहुत अच्छा रहेगा । रमणीय स्थलों पर पर्यटन होगा ।
मीन :~ आज नौकरी - व्यवसाय में सफलता से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप प्रसन्न रहेंगे । व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी । पिता तथा बुजुर्गों से लाभ होगा । आय बढ़ेगी । मान सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: