।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 11 मई 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि मध्य रात्रि 12:30 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:55 बजे होगा । भरणी नक्षत्र रात्रि 11:31 बजे तक रहेगा पश्चात् कृतिका नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:42 से 05:20 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:51 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।
*--: विशेष :--*
आज देवपितृकार्य अमावस्या , भौमवती अमावस्या , श्री शुकदेव जयंती ।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आपका दिन शुभ है । नए कार्य का प्रारंभ के लिए उत्साह रहेगा , लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ का ध्यान रखे । धन प्राप्ति का योग है ।
वृषभ :~ आज आपको शारीरिक तथा मानसिक व्यग्रता रहेंगी । चिंताओं से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । परिवारिक मनमुटाव हो सकता है , वातावरण बिगड सकता है । परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी ।
मिथुन :~ व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभफलदायक है । व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी । मित्रो से लाभ होगा । नौकरी में उच्चाधिकारियो की कृपादृष्टि से पदोन्नति हो सकती है । पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे ।
कर्क :~ आज का दिन आपके लिए शुभ है । व्यापारियों से अधिकारी खुश रहेंगे । नौकरी वालों को पदोन्नति का योग है । परिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा । नई साज - सजावट से घर की शोभा में वृद्धि करेंगे । माता से लाभ मिलेगा । धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
सिंह :~ आपका आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा । उग्र स्वभाव से मानसिक व्यग्रता रहेगी । पेट दर्द से परेशानी होगी । सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना पडेगा । संकटजनक विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहे । क्रोध पर संयम बरते ।
कन्या :~ आज आप खान - पान में विशेष ध्यान रखे । आवेश और क्रोध अधिक रहेगा , इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दे । वाणी पर भी संयम रखे । अनैतिक कृत्यों से दूर रहे । सरकार - विरोधी प्रवृत्तियो से परेशानी न हो इसका ध्यान रखे । खर्च अधिक होगा ।
तुला :~ आप आज सांसारिक जीवन का आनंद लेंगे । परिवार के साथ सामाजिक कार्य से बाहर जा सकते हैं । व्यापारियों के व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं । सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश कीर्ति मिल सकती है । आकस्मिक लाभ हो सकता है ।
वृश्चिक :~ आपका आज का दिन हर तरह से सुखपूर्वक बीतेगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता रहेगी । नौकरी वालो को कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा । धनलाभ होगा । अधूरे कार्य पूरे होंगे ।
धनु :~ आज आप क्रोध पर संयम बरते । पेट के समस्या रहेगी । कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आ सकती है । साहित्य या अन्य किसी सर्जानात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी । संतानो की चिंता से मन व्यग्र रहेगा ।
मकर :~ आपका आज का दिन प्रतिकूलता लिए रहेगा । स्फूर्ति का अभाव रहेगा । परिवारिक झगडे अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे । इससे मन व्यथित रह सकता है । अपकीर्ति , अपयश मिल सकता है । अनिद्रा से स्वास्थ्य बिगडेगा ।
कुंभ :~ आज आप के मन से चिंता कम होगी और मानसिक प्रफुल्लितता रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा । पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा । विशेष भाई - बहनों से संबंधो में मधुरता रहेगी ।
मीन :~ आज आप नकारात्मक विचारों से दूर रहे । क्रोध और वाणी पर संयम रखे । किसी से वाद - विवाद या झगडे को टालने की कोशिश करे । खान - पान पर संयम रखे । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: