।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 10 मई 2021 सोमवार संवत् 2078 मास वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रात्रि 09:56 बजे तक रहेगी पश्चात् अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:52 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:54 बजे होगा । अश्विनी नक्षत्र रात्रि 08:25 बजे तक रहेगा पश्चात् भरणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:39 से 09:11 बजे रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:51 बजे रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आज आपका दिन अनुकूलता लिए रहेगा । सभी कार्यों में सफलता मिलने से मन हर्ष और प्रसन्नता रहेगी । आर्थिक क्षेत्र मे लाभदायक होगा । मित्रों और सगे - सम्बंधियों के मिलने से घरेलू वातावरण आनंद और उल्लास मे रहेगा । उत्तम वस्त्र और भोजन मिलेगा ।
वृषभ :~ आज आप सावधानीपूर्वक चले । मन अनेक प्रकार की चिंताओं मे रहेगा । स्वास्थ्य भी नरम - गरम रहेगा । विशेष आँख में तकलीफ होगी । स्नेहीजनों और परिवारिक मनमुटाव से मन में ग्लानि होगी । कार्य अधूरे रहेंगे । खर्च बढ़ेगा ।
मिथुन :~ आपका आज का दिन विविध लाभों की प्राप्ति कराने वाला होगा । परिवार में पुत्रों और पत्नी से लाभदायक समाचार मिलेंगे । व्यापारी की आय में वृद्धि होगी । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी । स्त्री मित्रों से लाभ मिलेंगे ।
कर्क :~ नौकरी या व्यवसाय वालों के लिए आज का दिन लाभदायक हैं । नौकरी वालों पर उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति हो सकती है । उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मामलों मे खुले मन से चर्चा करेंगे । शारीरिक - मानसिक ताजगी रहेगी । माता से सम्बंध अच्छे रहेंगे ।
सिंह :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा । व्यवहार न्याय प्रिय रहेगा । स्वास्थ्य साधारण नरम - गरम रहेगा । पेट दर्द से परेशान रहेंगे । विदेश में रहनेवाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे । उच्च पदाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक व्यवहार करें । नौकरी धंधे में परेशानी आएगी । संतानों की चिंता रहेगी । शरीर में आलस , थकान और अनमनस्यकता रहेगी ।
कन्या :~ आप आज के दिन नए कार्य आरंभ नही करे । बाह्य खाद्य पदार्थ खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है । गुस्सा अधिक रहेगा अतः बोलने पर संयम रखें । पारिवारिक मनमुटाव होगा । पानी से बचें महत्त्वपूर्ण निर्णय या जोखिम से बचे । विल , विरासत से सम्बंधित समस्याएँ आएगी ।
तुला :~ आज आप का दिन सफलता और आमोद - प्रमोद से बीतेगा , जिससे मन प्रसन्न रहेगा । सार्वजनिक कार्यों में सफलता और सिद्धि मिलेगी । मौज - मस्ती मे खर्च होगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । उत्तम भोजन प्राप्त होगा ।
वृश्चिक :~ आपको आज कुछ आकस्मिक घटनाएँ घटेंगी । पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध होगा । हाथ में आए हुए अवसर गंवा सकते है । पारिवारिक मतभेद होंगे । आय की अपेक्षा अधिक व्यय होगा । नए कार्य या योजनाओं का आरंभ न करे ।
धनु :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायक हैं । पेट की समस्या होंगी । संतानों का स्वास्थ्य और उनकी पढ़ाई की चिंता से मन व्यग्र रहेगा । कार्य में सफलता न मिलने से उत्पन्न क्रोध पर काबू रखें । साहित्य और लेखन में रुचि रहेगी । बातचीत तथा बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहे ।
मकर :~ आपका आज का दिन प्रतिकुल रहेगा , जिससे मन में खिन्नता होगी । शारीरिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा । सार्वजनिक मानहानि की संभावना रहेगी । छाती में दर्द रह सकता है । स्त्रीयों से काम लेने में स्वयं को संभाले ।
कुंभ :~ आज आप तन - मन से प्रसन्न रहेंगे । मन से चिंता के बादल दूर होने से उत्साह बढ़ेगा । भाई - बंधुओं से साथ नए आयोजन को हाथ में लेंगे । उनके साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा । कार्यक्षेत्र में प्रणालियों द्वारा प्रभावकारी परिणाम मिलेंगे ।
मीन :~ आज आप वाणी पर संयम रखे । क्रोध के कारण किसी के साथ तकरार या मनमुटाव हो सकता है । शारीरिक कष्ट होगा , विशेष आँख का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा विरोध का वातावरण बनेगा । गलत खर्च होगा । नकारात्मक विचार मन पर हावी न हो जाए , इसका ध्यान रखें ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: