धार ~गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति गीत व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
72 वे गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था भोज जागरूक महिला मंडल सोसायटी द्वारा बच्चों के लिए देशभक्ति कविता , गीत व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन बनियावाड़ी में किया गया | छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति के ऊपर बहुत ही सुंदर कविता पाठ किए | अथर्व ने देशभक्ति के ऊपर बहुत ही सुंदर भाषण दिया व प्रथम पुरस्कार जीता | निबंध प्रतियोगिता का विषय था भारतीय झंडे का महत्व | निबंध 150 शब्दों में लिखना था | निबंध प्रतियोगिता में पलचिन अग्रवाल व अशि कौर ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज के बारे में बहुत ही सुंदर विचार व्यक्त किए जिन्हें क्रमशः प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया | डॉ. श्रीकांत द्विवेदी ने बच्चों को झंडे के महत्व के बारे में बताया | जीत कौर, शीला डावर , कुसुम सोलंकी , रेणुका गायकवाड , डॉली जाधव , सरिता लाड , गुरुवंत कौर , चिंकल , श्याम राठौर , महेश शर्मा , भूपेंद्र सोनी व मीना अग्रवाल ने देशभक्ति से संबंधित अलग-अलग सारगर्भित जानकारियां बच्चों को दी | सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए |
Home
धार
धार ~गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति गीत व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~

Post A Comment: