।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 27 दिसंबर 2020 रविवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि अगले दिन प्रातःकाल 06:15 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्दशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:15 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:41 बजे होगा । कृतिका नक्षत्र दोपहर 01:12 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल सायं 4:28 से 05:41 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:04 से 12:46 बजे तक रहेगा ।दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
*--: विशेष :--*
आज प्रदोष व्रत , अनंत त्रयोदशी व्रत , सर्वदोष नाशक रवि योग दोपहर 1:23 बजे से ।।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौता पूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे । वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से वाद - विवाद या झगड़े की संभावना है । स्त्री वर्ग से लाभ होगा । मन की उदासी नकारात्मक विचार लाएँगी । अत्यधिक खर्च होगा । खान - पान में संयम रखे ।
वृषभ :~ विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानी पूर्वक काम करे । व्यवस्थित रूप से आर्थिक आयोजन कर सकेंगे । अपनी कलात्मक सूझ को निखारेंगे । वस्त्र , आभूषण , सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन मे खर्च होगा । कौटुंबिक सुख - शांति रहेगी । धन लाभ हैं ।
मिथुन :~ आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी हो सकती हैं । कुटुंबीजनों तथा सगे - सम्बंधियों के साथ संभलकर रहे । बीमारी या दुर्घटना से सावधानी रखें । मान प्रतिष्ठा को हानि पहुँचेगी । खर्च बढ़ेगा ।
कर्क :~ आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है । व्यापार - धंधे में लाभ , नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना रहेगी । मित्र , पत्नी , पुत्र से शुभ समाचार मिलेंगे ।
सिंह :~ नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक और सफल दिन है । कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे । भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से कार्य सरलता पूर्वक पूरा होगा । उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी । पदोन्नति की संभावना है । जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है ।
कन्या :~ आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में बितेगा । किसी तीर्थ स्थान की यात्रा होगी । विदेश गमन के लिए अवसर बनेंगे । भाई - बंधुओं से लाभ होगा । आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें । आर्थिक लाभ मिलेगा । शारीरिक मानसिक स्वस्थता रहेगी ।
तुला :~ आकस्मिक धन लाभ है । आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ तथा सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । हितशत्रु आपका अहित न करे ध्यान रखे । जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें । ईश्वरभक्ति औऱ गहरी चिंतन शक्ति शांति देगी ।
वृश्चिक :~ दैनिक प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा । आज आप मौज - मस्ती और मनोरंजन में घूमने के मूड में होंगे । इसमें मित्रों , कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा । सार्वजनिक जीवन में मान - प्रतिष्ठा बढ़ेगी । प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा ।
धनु :~ नौकरी वर्ग के लिए लाभ का दिन है । आर्थिक लाभ की है । घर में आनंद का वातावरण रहेगा । नौकर और सहकर्मीगण आपके सहायक बनेंगे । कार्य सफलता और यश होगा । विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब होंगे । स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी ।
मकर :~ कला तथा साहित्य में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे । अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे । प्रेमी परस्पर धनिष्ठता का अनुभव करेंगे । उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी । शेयर - सट्टा से लाभ होगा । संतानों के प्रश्न हल होंगे ।
कुंभ :~ स्वभाव में भावुकता से मानसिक बेचैनी रहेगी । आर्थिक आयोजन होगा । माता से अधिक प्रेम और भावना होगी । स्त्रियों को सौंदर्य प्रसाधन , वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । स्वभाव में हठीलापन रहेगा ।
मीन :~ कार्य में सफलता के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय के लिए आज उत्तम दिन है । आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी , जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे । जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता रहेगी । मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: