रिंगनोद~यहां तीन रुप बदलती है माता की मुर्ति ईस बार गरबे नही लेकिन माँ की आराधना मै लीन है श्रद्धालु चौकी प्रभारी ने भी किये दर्शन और दौरा~~
अनुराग डोडिया रिंगनोद~~
रिंगनोद~यहां तीन रुप बदलती है माता की मुर्ति ईस बार गरबे नही लेकिन माँ की आराधना मै लीन है श्रद्धालु चौकी प्रभारी ने भी किये दर्शन और दौरा~~
नवरात्र के पवित्र पर्व पर नगर के कई मंदिरो में नगर के श्रद्धालुओं द्वारा महाआरती का लाभ और महाप्रसादी का वितरण प्रतिदिन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मातारानी के दर्शन कर धर्म लाभ ले रहे हैं एक और अतिप्राचिन माता नागेश्वरी मन्दिर मै ग्यारह अखण्ड ज्योत जल रही है साथ ही प्रतिदिन महाआरती और महाप्रसादि वितरण हो रहा है लगातार नौ वर्षो से हर नवरात्र कन्याभोज अन्नकुट मृहोत्सव शरद पूर्णिमा और नागपंचमी पृर विशेष आयोजन यहा किये जाते है नवमी के दिन विशेष कर गर्भगृह गुफा को खोला जाता है साथ ही कई बार नाग नागीन के जोडे को देखा जाता है कहा जाता है यह पवित्र मूर्ति दिन मै तीन रुप बदलती है जो कि काफी प्राचिन है सुबह बाल रुप दोपहर युवा और संध्या मै बुजुर्ग वही। रिंगनोद के सदर बाजार स्थित श्री शिव शक्ति अंबिका माता मंदिर पर नगर सहित अन्य आसपास के गांव के श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन लाभ लिया जा रहा है। श्री शिव शक्ति अंबिका माता भक्त मंडल के पवन राठौड़, गौरीशंकर पटेल पंकज अग्रवाल और राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष पांडाल में गरबो का आयोजन नहीं हो रहा है, प्रतिदिन श्री शिव शक्ति अंबिका माता भक्त मंडल और सुंदरकांड मंडल रिंगनोद द्वारा द्वारा मां की भक्ति से ओतप्रोत भजनों और गरबीयो की प्रस्तुति दी जा रही है। गुरुवार रात्रि में रिंगनोद चौकी प्रभारी राहुल चौहान अंबिका माता मंदिर पंडाल में पहुंचे और मातारानी के दर्शन कर मौजूद श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव, जागरूकता की जानकारी देते हुए शासन प्रशासन के नियमों का पालन और शोसल डिस्टेन्सींग मास्क उपयोग करने का सुझाव दियामातारानी की भक्ति हो या कोई भी धार्मिक कार्य स्वर्गीय हरिओम जी टेलर की कमी हर जगह महसुस की जा रही है वही भवानी माता जोखेडी गैट खाई मोहल्ला योगमाया मन्दिर सहित प्रत्येक जगह सभी नियमो का पालन करते हुए माता की आराधना की जा रही है
Home
धार
रिंगनोद~यहां तीन रुप बदलती है माता की मुर्ति ईस बार गरबे नही लेकिन माँ की आराधना मै लीन है श्रद्धालु चौकी प्रभारी ने भी किये दर्शन और दौरा~~
अनुराग डोडिया रिंगनोद~~

Post A Comment: