।। *सुप्रभातम्* ।।
।। *संस्था जय हो* ।।
।। *दैनिक राशि - फल* ।।
आज दिनांक 02 सितंबर 2020 बुधवार संवत् 2077 मास भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि प्रातः 10:54 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:07 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:45 बजे होगा । शततारा नक्षत्र सायं 06:34 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि में दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:29 से 02:02 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करें । जय हो ।
*--: विशेष :--*
बुध कन्या राशि में दोपहर 12:06 बजे से , सत्यव्रत , भागवत सप्ताह व गोत्रिरात्रि व्रत समाप्त , पंचक , सन्यासियों का चातुर्मास पूर्ण , गुरु अमरदास पुण्य दिवस , पितृपक्ष व महालयारंभ , प्रतिपदा का श्राद्ध ।
*ज्योतिषाचार्य*
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्री मंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार, एम. पी.
मो. नं. 9425491351
*आज का राशिफल*
मेष :~ आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा । सर्दी , कफ , बुखार रहेगा । किसी से पैसों की लेन - देन न करें । निर्णयशक्ति के अभाव में मन में द्विधा बढ़ सकती है , जिससे चिंता में वृद्धि होगी ।
वृषभ :~ आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा । धन - वृद्घि तथा पदोन्नति के योग हैं । व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिलेगी । परिवारजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त करेंगे । छोटा प्रवास तथा नए संपर्क भी होंगे ।
मिथुन :~ आज का दिन शुभ तथा अनुकूल होगा । कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे । सामाजिक दृष्टि से आपके मान - सम्मान में वृद्धि होगी । पदोन्नति के योग हैं । स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं ।
कर्क :~ धार्मिक स्थान की मुलाकात से आनंद प्राप्त होगा । परिवारजनों के साथ आनंद पूर्वक समय बीतेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मन भी चिंता रहित होगा । आकस्मिक धनलाभ हो सकता है । आज आपके भाग्य में परिवर्तन योग है ।
सिंह :~ आज आपको विपरित संयोग का प्रतिकार करना पडेगा । स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें । स्वास्थ्य बिगडने से आकस्मिक खर्च होगा । परिवारजनो के साथ संयमपूर्वक व्यवहार करें । अनैतिक कार्य से दूर रहें ।
कन्या :~ सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होगा । सुंदर वस्त्राभुषण की खरीदी हो सकती है । वाहन सुख प्राप्त होगा । भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे । पति - पत्नी के बीच तकरार हुआ होगा तो वह दूर होगा तथा घनिष्ठता बढेगी ।
तुला :~ आज घर में सुख - शांति का वातावरण से आपकी प्रसन्नता में वृद्घि होगी । कार्यालय में सहकर्मियों के साथ सहकारपूर्वक कार्य करेंगे । कार्य में यश होगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
वृश्चिक :~ आपका दिन मध्यम फलदायी होगा । नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें । आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन से परिश्रम फलदायी होगा । फिर भी शेयर - सट्टे से दूर रहें । प्रवास टालें ।
धनु :~ आज मन में उदासीनता रहेगी । परिवार में तनाव से घर का वातावरण कलुषित रहेगा । आपका स्वभिमान भंग न हो ध्यान रखें । धनहानि का योग है । जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानी पूर्वक बनवाएं ।
मकर :~ आज नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है । नौकरी , व्यापार तथा दैनिक कार्य में अनुकूल परिस्थिति से मन प्रसन्न रहेगा । भाई - बंधुओं से लाभ तथा सहयोग मिलेगा । आर्थिक लाभ हैं । विद्यार्थी अभ्यास सरलतापूर्वक कर सकेंगे ।
कुंभ :~ आज किसी से अधिक विवाद न करें । धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है । पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है । कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा होगी । इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें । निर्णयशक्ति का अभाव होगा ।
मीन :~ आप का दिन शुभ फलदायी है । उत्साह तथा स्वस्थता रहेगी । नए कार्य के लिए दिन अच्छा है । परिवार तथा मित्रो के साथ भोजन प्राप्त होगा । धनलाभ होगा , फिर भी अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखें । धार्मिक कार्य तथा यात्रा का योग है । कार्य - सफलता मिलेगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Post A Comment: