राजोद~अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के उपलक्ष्य में राजोद में हुआ भव्य आयोजन*~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~
राजोद ~ अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर के भूमिपूजन के अवसर पर राजोद व आसपास के क्षेत्र में घर, घर व मंदिरो पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।इस मौके पर मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई एवं भगवा ध्वज लगाये गये।वही उगमनावास श्रीराम मंदिर पर अजय पटेल द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया।इसी प्रकार आथमनावास श्री कृष्ण मंदिर,श्री राधा कृष्ण मंदिर गोपालपूरा,रणछोड़राय मंदिर,रामबोला मंदिर,श्री चारभुजा नाथ मंदिर गुजराती सेन समाज ,खेड़ापति हनुमान मंदिर हनुमान चौक,श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर बस स्टैंड,साजोद आनंद मंगल हनुमान मंदिर,लक्ष्मीनारायण मंदिर, जय माँ विश्वेश्वरी मंदिर रानीखेड़ी सभी मंदिरों में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ मंदिर प्रांगण में किया गया । शंखनाद, घंटे, घडियाल के साथ ही महाआरती व पटाखे फोड़ कर आतिशबाजी की गईं।एंव महा प्रसादी का वितरण किया गया।
Home
धार
राजोद~अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के उपलक्ष्य में राजोद में हुआ भव्य आयोजन*~~
पवन वीर राजोद 9993688124~~

Post A Comment: