बड़वानी~कोरोना वायरस के मद्देनजर बंदियो से मुलाकात हुई निरस्त ~~

बड़वानी /महानिदेशक जेल श्री संजय चैधरी ने सभी जेल अधीक्षको को परिपत्र भेजकर अगामी 31 मार्च तक बंदियों को उनके निकटजनो से दी जाने वाली मुलाकात को प्रतिबंधित किया है।
केन्द्रीय जेल बड़वानी के जेलर श्री एसबी शरण से प्राप्त जानकारी अनुसार कोरोना वायरस के मद्देनजर मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार केन्द्रीय जेल बड़वानी में भी बंद, बंदियों से उनके परिजनो की करवाई जाने वाली मुलाकातो को अगामी 31 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है।


Share To:

Post A Comment: