दसई~~खेल मैदान के संबंध में दिया ज्ञापन~~

जगदीश चौधरी खिलेडी 6261395702~~

दसई में मैदान के अभाव में खेल गतिविधि एकदम ठप  सी पड़ी हुई है और खिलाड़ी गली कुंचों में खेल कर  अपना शौक पूरा कर रहे हैं। यही वजह है कि दसई के होनहार खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाए हैं।खेल मैदान का समुचित प्रबंध हो और प्रतिभाएं आगे बढ़े इस बात को लेकर गठित दसई खेल एवं पर्यावरण विकास समिति ने आज सरपंच,सचिव के नाम एक आवेदन दिया।

जिसमें ग्राम पंचायत से खेल मैदान पर चल रहे अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की साथ ही आवेदन में खेल मैदान पर पंचायत द्वारा डाले गए कूड़े कचरे को हटवा कर मैदान के  समतलीकरण कर खेल मैदान पर वृक्षारोपण करने में सहयोग की भी मांग की साथ ही तालाब की पाल पर जो अतिक्रमण है उसे भी हटाया जाए।

ज्ञात होवे कि दसई में नगर के एकमात्र तालाब स्थित खेल मैदान को कुछ भू माफियाओं द्वारा काफी नुकसान पहुंचा कर उसे जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंचा दिया गया है।सिर्फ खेल मैदान ही नहीं  बल्कि दसई के एकमात्र तालाब को  चारों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया है जिस पर न तो पंचायत नहीं संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित हुआ है। इन सारी चीजों को देखते हुए दसई खेल एवं पर्यावरण विकास समिति ने खेल मैदान को संरक्षित कर हरा भरा बना कर खेलने योग्य बनाने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर दसई खेल एवं पर्यावरण विकास समिति के अध्यक्ष भरत  पाटीदार ,सचिव जितेंद्र जैन, उपाध्यक्ष सुखराम पटेल, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश पाटीदार  मनोज धन्नाजी ,मंगेश वालाशिवा, राकेश भग्गाभेरा ,संजय सामजी, संजय गड़ी वाला ,पंकज सोनारिया ,मुकेश कोदा लक्ष्मण ,सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।


Share To:

Post A Comment: