*मनावर~श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास के आधार स्तंभ मनावर दादावाड़ी के प्ररेणा स्रोत ज्योतिषाचार्य मुनिराज जयप्रभविजयजी मःसाः की 18 वी पुण्यतिथि पर भव्य चल समारोह नगर निकाला गया*~~
                       
*जीवन में तीन चीजों का पालन करना चाहिये दिमाग में आईस, जुबान पर शुगर, दिल में लव की फैक्ट्री बनाकर  मनुष्य अपने जीवन को धन्य बन सकता है मुनिश्री वैराग्ययश विजय मःसा:*~~
      
निलेश जैन मनावर~~

धार रोड़ स्थित श्री राजेन्द्रसुरी जैन दादावाड़ी पर श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास के आधार स्तंभ मनावर दादावाड़ी के प्ररेणा स्रोत ज्योतिषाचार्य मुनिराज जयप्रभविजयजी मःसाः की 18 वी पुण्यतिथि पर भव्य चल समारोह नगर के लोहार पट्टी स्थित जैन मंदिर से बेड़ बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जगह जगह गवली पूजा की गई। दादावाड़ी पर आयोजित भावांजलि सभा में आचार्य देव हेमेन्द्रसूरीश्वरजी मःसाःके शिष्य मुनिश्री वैराग्ययश विजय मःसा: द्वारा मंगलाचरण का पाठ किया गया। गुरू गुणानुवाद सभा को संभोधित करते हुऐ मुनिश्री वैराग्ययश विजय मःसा: ने कहा कि जीवन में तीन चीजों का पालन करना चाहिये दिमाग में आईस, जुबान पर शुगर, दिल में लव की फैक्ट्री बनाकर  मनुष्य अपने जीवन को धन्य बन सकता है।आपने कहा कि जियो तो उन फूलों की तरह मत जीयो जो एक दीन खिलकर और मुरजा जाते है जियो तो किसी ऐसे पत्थर की तरह जीना कि तरासे तो प्रभु के मुख से बन जाये हमारे गुरूदेव जयप्रभविजय का प्रेम स्नेह सदा मनावर श्रीसंघ पर बना रहा है। मुनिश्री ने कहा कि मनावर श्रीसंघ की आत्मीयता सदा मन में रहेगी। दादावाड़ी के मंदिर में मोजूद विशाल प्रतिमा चमत्कारी है जो एक दर्शनीय है प्रतिमा है। सभी गुरुभक्तों को मांगलिक श्रमण कराया गई।                       विशाल भव्य गुरू मंदिर निर्माण के लाभार्थी रमेशचंद्र खटोड़ परिवार द्वारा दादा गुरूदेव की प्रतिमा पर चांदी का छत्र चडाई गया। ट्रस्ट मंडल एवं समाजजनों द्वारा जयप्रभविजय मःसा:के छायाचित्र पर पूष्प अर्पित किये गये। छायाचित्र पर वासक्षेप पूजा करने का लाभ भाबरा निवासी रतनलाल जैन ने लिया। दादावाड़ी पर श्रीशंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान, दादा गुरुदेव एवं ज्योतिषाचार्य जयप्रभविजय की आरती उतरने की बोली का लाभ समाजजनों ने लिया। कार्यक्रम में दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष रमेशचंद्र खटोड़,अपेक्षा अश्विन खटोड़,श्रृद्वा खटोड़, सचिन भंडारी, प्रवीण ओरा, मनोहर ओरा ने जीवन पर प्रकाश डाला। चला समारोह में श्रीसंघ एवं भारी संख्या में समाज की महिला पूरुष मोजूद थे। गुणानुवाद सभा का संचालन आकेश नवलखा ने किया। साथ ही आगामी 2 जनवरी को मुख्य आयोजन गुरू महासप्तमी महोत्सव पर आयोजित नगर भोज के लाभार्थी ऋषभ स्वं राजेन्द्र औरा परिवार द्वारा आयोजन को सफल बनने की समाजजनों से विनती की गई। प्रातः 8 बजे नगर मध्य मंदिर से भव्य वरघोड़ा निकाला जायेगा।


Share To:

Post A Comment: